दाउद की नई गर्लफ्रेंड इलियाना

By Priya Srivastava

Ileana D'Cruz
अरे नहीं, नहीं आप चौकिए मत, हम आपको दाऊद की असली गर्लफ्रेंड के बारे में नहीं बता रहे हैं। हम दाऊद पर बननेवाली फिल्म में उसकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक नायिका की जानकारी आपको दे रहे हैं। इलियेना डि'क्रूज को एक खास रोल मिल गया है। खबर है कि बालाजी मोशन पिक्चर्स की फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई पार्ट 2 में इलियेना लीड किरदार करने वाली हैं। इस फिल्म में वह मंदाकिनी का किरदार निभायेंगी। जिनके बारे में दाऊद के साथ जुड़ने की बात कही जाती रही है।

यह फिल्म गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में पहले करीना कपूर या कट्रीना कैफ में से किसी एक को कास्ट किया जा रहा था। सूत्र बताते हैं कि कट्रीना और करीना ही बालाजी की पहली च्वाइस थी, लेकिन इलियेना के लुक्स और फीगल फिल्म की जरूरत के मुताबिक थे। हालांकि फिल्म से जुड़े लोग इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जायेगी।

वही बालाजी में काम कर रहे एक अधिकारी के मुताबिक मंदाकिनी के रोल के लिए इलियेना के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। खबर तो यह भी आ रही है कि अगले 4 सालों में दाऊद पर लगभग आठ फिल्में बननेवाली हैं और कई बड़े निर्माता अब इसमें पैसे लगाने की बात सोच रहे हैं।

वे इस बारे में लगातार लोगों से बात कर रहे हैं और प्लानिंग बना रहे हैं क्योंकि निर्माताओं का मानना है कि आज भी गैंगस्टर जैसी फिल्में पसंद की जाती हैं और दाऊद की कहानी के बारे में हर कोई जानना चाहता है और देखना चाहता है। इसमें दर्शकों की दिलचस्पी है। इसलिए इस तरह की फिल्में जरूर बननी ही चाहिए।

;

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X