इलियाना ने फिर से दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, लोग बोले- इतनी टाइट सीट बेल्ट मत लगाओ बच्चा दब जाएगा

Ileana d Cruze Baby Bump: मां बनने जा रही एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं और बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्लिप शेयर की। इस क्लिप में उन्होंने ब्लैक और वाइट ड्रेस पहनीं हुई है और वह कार में बैठीं है।
उन्होंने कैप्शन में इसे सन आउट, बम्प आउट कहा। पिछले महीने, एक्ट्रेस घोषणा की कि वह प्रेग्नेंट है। उन्होंने किड टीशर्ट, जिसपर 'एंड सो द एडवेंचर बिगिन्स' लिखा था और 'ममा' का पेंडेट की फोटो शेयर की थी।
पहली खबर आई थी कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं। हालांकि, उनमें से किसी ने भी रिश्तों की पुष्टि नहीं की। हालांकि, इलियाना ने अभी भी बच्चे के पिता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
जहां एक तरफ बधाइयों का तांता लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ट्रोल बच्चे के बाप का नाम पूछ रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप के बाद इलियाना का नाम काफी समय से कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ जुड़ रहा है।
दोनों कई बार एक दूसरे के साथ घूमते और वेकेशन पर भी स्पॉट हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इलियाना ने अपने बच्चे के पिता या फिर शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications












