Ileana D’Cruz: एक्ट्रेस के इस बयान से क्या सिनेमा जगत में फिर होगा हंगामा या फिर...

Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं, अक्सर ही एक्ट्रेस के बोल्ड अंदाज को लेकर फैंस उनकी तारीफ करते रहते हैं। हाल ही में इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बयान दिया है, इस पर काफी चर्चा होती रहती हैं।
सिनेमा के बदलते ट्रेंड के बारे में बात करते हुए इलियाना कहती हैं, हमने बहुत सारे ट्रेंड देखे हैं। एक समय ऐसा था जब महिला केंद्रित फिल्मों का दौर था। इस समय थोड़ी अलग फिल्मों का दौर है।
जब इलियाना से पूछा गया कि क्या वह साउथ फिल्मों में वापसी करना चाहेंगी क्योंकि वह इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही हैं? इस पर अभिनेत्री जवाब देते हुए कहती हैं, साउथ फिल्में बेशक अच्छा कर रही हैं। यह बहुत ही अच्छा है। लेकिन मैं एक सोचती हूं कि मैं उनमें से नहीं हूं, जो किसी चलती हुई ट्रेन में यूं ही कूद जाऊं। अगर प्रोजेक्ट सही लगता है, किरदार सही लगता है... तो शायद ऐसा हो सकता है।
इलियाना अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, अगर आप किसी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के साथ बैठे हैं और आपको लगता है कि वे एक बेहतरीन प्रोजेक्ट बनाने जा रहे हैं और आपको लगता है कि आप उनके साथ काम करना पसंद करेंगे तो मैं फिल्म जरूर करूंगी। मुझे ऐसा अहसास तब हुआ था जब मैं अपने आगामी प्रोजेक्ट के निर्देशक से मिली थी। मैंने उनका काम देखा भी नहीं था, लेकिन कहीं न कहीं मुझे लगा कि वह अपने काम से फिल्मी पर्दे पर कमाल करने वाले हैं। तो मैंने तुरंत उनके प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी।
साउथ में फिर से काम करने के बारे में, वह कहती हैं, जब साउथ फिल्मों की बात आती है तो मैंने छह साल तक दक्षिण सिनेमा में काम किया है और मुझे वहां काम करके बहुत अच्छा लगता है। अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट मेरे सामने आता है, जहां मुझे लगता है कि मेरा कोई महत्वपूर्ण रोल होगा तो मुझे नहीं लगता कि मैं उसे नहीं करूंगी। लेकिन मैं उनमें से कतई नहीं कि अच्छा चलो ये ट्रेंड चल रहा है तो लेट्स डू इट।
आपको बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलियाना ने तमिल के कुछ प्रोड्यूसर्स से फिल्म के लिए एडवांस पेमेंट लिया था। लेकिन शूटिंग पर नहीं पहुंचीं, जिससे उनको भारी नुकसान हुआ। इसके बाद से इलियाना को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है। खैर बैसे इलियाना ने बॉलीवुड में भी कई सारी फिल्मों में काम किया है।


Click it and Unblock the Notifications
