कैटरीना कैफ की होने वाली भाभी बिना शादी बनने वाली हैं मां, इलियाना के बच्चे के बाप को लेकर उठे सवाल

Ileana D'Cruz Good News: एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जो कि अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं, अब उन्होंने जल्द मां बनने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल, इलियाना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है। इसके बाज जहां एक तरफ बधाइयों का तांता लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ट्रोल बच्चे के बाप का नाम पूछ रहे हैं।
दरअसल, ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप के बाद इलियाना का नाम काफी समय से कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ जुड़ रहा है। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ घूमते और वेकेशन पर भी स्पॉट हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इलियाना ने अपने बच्चे के पिता या फिर शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।
इलियाना की गुड न्यूज़ के बारे में बात करें तो लियाना डिक्रूज ने अपने इंस्टाग्राम पर दो बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये दोनों तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट हैं। पहली फोटो में छोटे बच्चे का एक आउटफिट रखा हुआ है, जिस पर लिखा है, 'अब एडवेंचर शुरू हो गया है'।
इसके अलावा एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की है, जोकि एक पेंडेंट की है और उस पर 'मम्मा' लिखा हुआ है। इन दोनों तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं'।
इस फोटो पर इलियाना की मां समीरा डिक्रूज ने भी कमेंट करते हुए अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के आने की खबर पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, 'इस दुनिया में तुम्हारा जल्द ही स्वागत है माय न्यू ग्रैंड बेबी, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं हो रहा है।
साउथ स्टार इलियाना ने जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। उनके चाहने वाले तहे दिल से उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'ओह माय गॉड, बहुत-बहुत मुबारक हो'।


Click it and Unblock the Notifications











