फैन ने किया दुर्व्यवहार..एक्ट्रेस ने ट्विटर पर सुनाई खरी खोटी

By Shweta

बॉलिवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल साइट ट्विटर के जरिए एक बड़ा खुलासा किया है। इलियाना ने जिक्र किया है कि हाल ही में उनके साथ एक फैन ने बदतमीजी की थी।जी हां इलियाना डिक्रूज ने इसका खुलासा ट्विटर पर किया है अपनी गुस्सा भी निकाला है।

अपने ट्वीट में इलियाना डिक्रूज ने अपने पहले ट्वीट में कहा है कि " मैं जानती हूं कि हम एक खराब दुनिया में जी रहे हैं, मैं यह भी अच्छी तरह जानती हूं कि मैं एक पब्लिक फिगर हूं। मैं प्राइवेट या गुमनाम जिंदगी नहीं जी सकती।"

ileana-d-cruz-slams-male-fans-who-misbehaved-with-her

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि "लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को मेरे साथ दुर्व्यवहार करने की आजादी है। वह आदमी (जिसने छेड़खानी की) यह समझने की कोशिश करे कि आखिर में मैं एक महिला हूं।"

हालांकि उन्होंने छेड़छाड़ की घटना के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। इसके पहले भी इलियाना डिक्रूज अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना के बारे में बता चुकी हैं। फिलहाल इलियाना की अगली फिल्म बादशाहो होगी जिसका फैन् से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X