Ileana D'Cruz ने शेयर की अपने मिस्ट्री बॉयफ्रैंड की तस्वीर, फैंस हैरान, एक्ट्रेस जल्द बनने वाली हैं मां

By Filmibeat Desk

ileana-d-cruz-shares-another-picture-of-her-mystery-boyfriend-going-to-be-a-mother-soon

Ileana D'Cruz shares picture of her mystery boyfriend: एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज़ ने अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से ही फैंस ये जानने के लिए उत्सुक दिखे कि आखिर उनका पार्टनर कौन है। इलियाना ने हालांकि अपने बॉयफ्रैंड की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने पार्टनर का चेहरा सामने नहीं रखा है।

Recommended Video

Ileana D'Cruz ने एक बार फिर दिखाई Boyfriend की धुंधली फोटो, जल्द बनने वाली हैं बिन ब्याही मां

इलियाना ने अपने रिश्ते के बारे में अभी खुलासा नहीं करने का फैसला किया। एक्ट्रेस पहले अपने मिस्ट्री मैन के साथ बेबीमून पर थीं। अब उन्होंने अपने बॉयफ्रैंड, अपने पालतू कुत्ते और अपने बेबी बंप को की तस्वीरें शेयर की हैं।

कौन है इलियाना का मिस्ट्री मैन!

18 अप्रैल को इलियाना ने यह घोषणा कर सभी को चौंका दिया कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। कई साल पहले यह खबर आई थी कि इलियाना एक ऑस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन को डेट कर रही हैं। हालांकि, 2019 में दोनों अलग हो गए।

हाल ही में खबरें आई थीं कि इलियाना एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों कैटरीना, विक्की और अन्य लोगों के साथ मालदीव की वेकेशन पर गए थे। हालांकि, इलियाना ने अभी तक अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कोई बात नहीं की है।

इलियाना ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनके मिस्ट्री मैन अपने डॉग के साथ नजर आ रहे हैं। वह डॉग को नीचे मुंह करते हुए किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'पपी लव'। एक दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया और उन्होंने सफेद ट्रैक सूट पहना हुआ था। उन्होंने लिखा, 'नोट टू सेल्फ, टोमेटो सॉस पकाते समय सफेद पजामा पहनकर न आएं।'

More from Filmibeat

Read more about: ileana d cruz
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X