Ileana D Cruz: इलियाना डिक्रूज ने बेबी बंप दिखाते हुए शेयर किया वीडियो, लोगों ने पूछा बच्चे के पिता का नाम

Ileana D Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट हैं, इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जारिए दी थी लेकिन बच्चे और बच्चे के पिता के बारें में कुछ नहीं बताया था। अब इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इलियाना का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है परंतु बेबी बंप नजर आ रहा है।
गौरतलब है कि, इलियाना डिक्रूज ने पिछले महीने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करके सभी को चौंका दिया था। हर कोई इलियाना की प्रेग्रेंसी की खबर सुनकर चौक गया था सोशल मीडिया पर तो मानों हर किसी ने इलियाना से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर हजारों सवाल पूछ लिए थे, लेकिन इलियाना की तरफ से कोई भी रिप्लाई कभी नहीं था।
वहीं अब एक्ट्रेस ने पहली बार अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। 36 साल की एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पेट डॉग के साथ बिस्तर पर आराम करती नजर आ रही हैं, साथ में वह आराम से कॉफी की चुस्कियां ले रही हैं।
इस खास वीडियो में इलियाना ने अपने बेबी बंप की झलक भी दिखाई और वीडियो को कैप्शन दिया, "जिंदगी हाल ही में।" जैसे ही इलियाना से सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्रेंसी की और बेबी बंप का वीडियो दिखाया तो फिर से यूर्जस ने इलियाना से उनके बच्चे के पिता का नाम पूछना शुरु कर दिया।
जाहिर है कि इलियाना अपने इस वक्त को अच्छे से एंजॉय कर रही हैं और फैंस के साथ कुछ ना कुछ करती रहती हैं। कुछ हफ़्ते पहले, इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स की एक झलक शेयर की थी और अपनी बहन द्वारा बनाए गए केक की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
सूत्रों की मानें तो इलियाना को कथित तौर पर कैटरीना कैफ के भाई और लंदन बेस्ड मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ रिश्ते में हैं, दोनों न्यूली वेड कैटरीना और विक्की के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाने गए थे हालांकि इनके रोमांटिक रिश्ते की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












