''मैं उस समय आत्महत्या करने वाली थी'- एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा
इन दिनों काफी सारी बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने उन दिनों के बारे में खुलासे कर रही हैं जब वो भी कभी डिप्रेशन का शिकार हुआ करती थीं। कई सारी अभिनेत्रियों ने बताया कि वो भी डिप्रेशन जैसी बीमारी से जूझ चुकी हैं। सबसे पहले दीपिका पादुकोण ने इस बारे में खुलासा किया था।
अब इस कड़ी में इलियाना डिक्रूज़ भी जुड़ गई हैं। इलियाना ने हाल ही में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा है कि उस समय पर वो भी डिप्रेशन की शिकार हो गई थीं।

इलियाना ने कहा कि डिप्रेशन एकदम सच होता है। ये एक दीमाग में केमिकल असमानता है जिसका सही समय पर इलाज होना काफी ज़रूरी है।


Click it and Unblock the Notifications