इलियाना डिक्रूज से ट्रोल ने पूछा- 'कब खोई अपनी वर्जिनिटी'- एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब
सोशल मी़डिया पर किसी ना किसी तरह की ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं और जो इससे पहले संभव नहीं हो पाता था। इसके जरिए से बॉलीवुड के बड़े से बड़े सितारे के पास जनता अपनी बात पहुंचा देती है। लेकिन इसको कुछ लोग गलत तरह से इस्तेमाल करते हैं और सितारों को बुरी तरह से ट्रोल करने से बाज नहीं आते है। हाल ही में एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज से एक ट्रोल ने कुछ ऐसा सवाल कर दिया जिससे वो बुरी तरह से भड़क गईं।
दरअसल इलियाना ने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर सवाल- जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान एक ट्रोल ने पूंछ लिया कि 'आपने अपनी वर्जनिटी किस उम्र में खोई थी।' फिर क्या था इलियाना ने भी उस ट्रोल का मुंह बंद करते हुए जवाब दिय़ा कि.. ''तुम्हारी मां क्या कहेंगी।"

ये जवाब सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सितारे से ट्रोल ने इस तरह का सवाल किया है। एक बार इसी तरह का सवाल एक ट्रोल ने एक्टर टाइगर श्रॉफ से भी किया था।
इसपर टाइगर श्रॉफ ने लिखा था कि.. ''अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे।'' इसको लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा हुई थी। किसी भी फिल्म या गाने के बाद स्टार्स का ट्रोल होना अब आम बात हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











