सलमान की वांटेड ठुकरा रणबीर की बर्फी चुनी इलियाना ने

Ileana D'Cruz rejected Salman Khan
आज बॉलीवुड का सुपरस्टार कौन सलमान खान। सलमान खान के साथ काम करने को आज बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस बेताब है प्रियंका चोपड़ा जहां एक ओर सलमान के घर के चक्कर लगा रही हैं वहीं दीपिका पादुकोन सलमान खान के साथ रोमांस करने को अपनी जान देने को तैयार हैं लेकिन इस भीड़ से अलग एक ऐसी भी एक्ट्रेस है जो सलमान के साथ रोमांस नहीं करना चाहती और वो हैं खूबसूरत साउथ एक्ट्रेस इलियाना डी क्रूज।

खबर ये है जब सलमान खान की फिल्म वांटेड बन रही थी तो उस समय इलियाना नो सलमान खान के साथ काम करने का ऑफर मिला था लेकिन इलियाना ने मना कर दिया। इलियाना ने ये बात मीडिया से बताते हुए कहा "हां, मुझे तमिल फिल्म पोकिरी के हिन्दी रीमेक में काम करने का ऑफर मिला था लेकिन मैने वो ऑफर नहीं लिया जिसका टाइडल वांटेड था। क्योंकि मुझे उस समय लगा कि मैं बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार नहीं हूं।"

"ऐसा नहीं है कि मै फिल्म नहीं करना चाहती थी लेकिन मैं वो फिल्म बेमन से नहीं करना चाहती थी। मैने सलमान खान के साथ काम करने का मौका खो दिया लेकिन मुझे इसका कोई दुख नहीं क्योंकि मुझे लग रहा है कि बर्फी ही मेरे लिये बेस्ट शुरुआत है। लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि वांटेड ने अच्छा बिजनेस किया। मैं चाहती हूं कि भविष्य में मैं भी सलमान खान के साथ काम करुं।"

खैर वजह चाहे जो भी हो पर हर कोई यही कहेगा कि इलियाना ने सलमान के साथ काम करने का ये सुनहरा मौका खो दिया वर्ना आज उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट होती। लेकिन हम आशा करते हैं कि बर्फी भी इलियाना को इंडस्ट्री में पैर जामने के लिए एक अच्छी शुरुआत दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X