जिंदगी ने प्यार करना सिखा दिया- इलियाना
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री इलियाना डी क्रूज का कहना है कि उन्हें पहले प्यार पर विश्वास नहीं था लेकिन धीरे धीरे जिंदगी ने उन्हें प्यार करना सिखा दिया। इलियाना डी क्रूज अपनी अगली फिल्म हैप्पी एंडिंग में एक लेखिका का किरदार निभा रही हैं जो कि रोमांटिक नॉवेल लिखती है लेकिन उसे प्यार पर विश्वास नहीं है।
जब इलियाना से पूछा गया कि क्या वो इस किरदार से किसी भी तरह खुद को जुड़ा हुआ पाती हैं तो इलियाना ने कहा- मैं पहले ऐसी थी। मुझे प्यार पर यकीन नहीं था और ना ही हैप्पी एवर आफ्टर पर। लेकिन धीरे धीरे जिंदगी आगे बढ़ती गयी और मुझे रिश्ते और कमिटमेंट समझ आने लगे।
इलियाना का कहना है कि हैप्पी एंडिंग को मना करने की उनके पास कोई वजह ही नहीं थी। उन्हें सैफ अली खान जैसे बेहतरीन अभिनेता के अपोजिट इतना अच्छा किरदार मिल रहा था जो कि बहुत ही मुश्किल से मिलता है। तो भला वो ना कैसे कह सकती हैं।
हैप्पी एंडिंग इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में इलियाना डी क्रूज और सैफ अली खान के अलावा काल्कि कोचलीन मुख्य भूमिका में हैं।


Click it and Unblock the Notifications












