..................... Ileana D Cruz flaunts huge grown up baby bump unmarried pregnant bollywood actress not telling baby father name - Hindi Filmibeat

देखते ही देखते इतना बड़ा हो गया प्रेग्नेंट बिन ब्याही मां बनने को तैयार इलियाना का बेबी बंप, नहीं बता रहीं बच्

Ileana DCruz

एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज जो कि अपनी पर्सनल लाइफ और बोल्डनेस को लेकर छाई रहती हैं, अब उन्होंने जल्द मां बनने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया है। फैंस को गुड न्यूज़ देने के बाद अब इलियाना ने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी पूरी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है जो कि सेकेंडों में वायरल हो गई है।

इलियाना डिक्रूज ने अप्रैल में मां बनने की घोषणा की थी। अब उन्होंने थाई हाई स्लिट स्लीवलेस ब्लैक कलर की गाउन पहन रखी है। इसमें उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। वह खुशी के मारे झूम रही हैं। वहीं, उनके बाल खुले हुए हैं। उनके चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो भी नजर आ रहा है।

यह पहली बार है, जब इलियाना डिक्रूज में अपनी तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी है। इलियाना डिक्रूज ने कई तस्वीरें शेयर की है। यह उनके घर की तस्वीरें हैं। इसमें वह नो मेकअप लुक में नजर आ रही है। पहली तस्वीर शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा है, "बंप अलर्ट।" इसके अलावा उन्होंने अपने फैंस का आभार व्यक्त किया है।

जहां एक तरफ बधाइयों का तांता लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर ट्रोल बच्चे के बाप का नाम पूछ रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रू नीबोन के साथ ब्रेक अप के बाद इलियाना का नाम काफी समय से कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ जुड़ रहा है।

दोनों कई बार एक दूसरे के साथ घूमते और वेकेशन पर भी स्पॉट हो चुके हैं। हालांकि अभी तक इलियाना ने अपने बच्चे के पिता या फिर शादी को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

Read more about: ileana dcruz katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X