..................... Ileana D'cruz Boyfriend photos with appreciation post reveal for the first time during pregnancy - Hindi Filmibeat

Ileana D'Cruz: पहली बार सामने आया इलियाना डिक्रूज के बच्चे के पिता का चेहरा, खुद एक्ट्रेस ने साझा की तस्वीरे

Ileana DCruz

Ileana D'Cruz: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इस वक्त लगातार सोशल मीडिया के जारिए से खुद से जुड़ी अपडेट शेयर कर रही हैं, इसी के चलते सुर्खियों में हैं। ऐसे में पहली बार इलियाना ने एक ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिसका सभी का इंतजार था, इलियाना ने इस तस्वीर के जारिए से पहली बार अपने बच्चे के पिता का चेहरा दुनिया को दिखाया है।

गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना जिन्होंने कम लेकिन नामी फिल्मों में काम किया है। उनके करियर में हिंदी सिनेमा की ज्यादा फिल्में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने जितना भी काम किया है, उससे फैंस के दिलों में जगह जरूर बनाई है। इलियाना हिंदी सिनेमा की एक्ट्रेस होने के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं।

कुछ दिनों पहले इलियाना डिक्रुज ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने छोटे बच्चे की एक टी शर्ट और 'मम्मा' लिखे अल्फाबेट वाले पेंडेंट की तस्वीर शेयर कर सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

हालांकि, इलियाना ने कभी ये नहीं बताया कि उनके बच्चे का पिता कौन होगा। अब एक्ट्रेस ने होने वाले बच्चे के पिता के साथ एक ब्लर फोटो शेयर की है। इलियाना किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं, उस नाम को जानने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।

इस बीच एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता के साथ ब्लर फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, 'प्रेग्नेंट होना कितनी खूबसूरत ब्लेसिंग है। मैं यह सोच नहीं सकती कि इस लम्हे का अनुभव करने के लिए मैं कभी इससे ज्यादा लकी हो सकती थी। मैं यह बता नहीं सकती कि एक जिंदगी को अपने अंदर जन्म देने का अनुभव कितना खुशनुमा लगता है। ऐसे कई दिन आते हैं, जब मैं अपने बेबी बंप को देखकर खुश हो जाती हूं। मैं तुमसे जल्दी मिलने वाली हूं।

उन्होंने आगे लिखा, 'फिर ऐसे भी कुछ दिन होते हैं, जो कुछ टफ होते हैं। किसी भी बात में उम्मीद नजर नहीं आती। और फिर कभी-कभी रोना आता है। फिर उसके बाद गिल्ट फील होता है। मुझे ये आवाज सुनाई देती है, जो मुझे शांत करती है। मैं कैसी मां बनूंगी, अगर मैं ही स्ट्ऱॉन्ग नहीं हूं, और मैं यह नहीं जानती अगर मैं स्ट्रॉन्ग हूं या नहीं। मैं सिर्फ इतना जानती हूं कि मेरे अंदर जो जिंदगी पल रही है, मैं उससे बहुत प्यार करती हूं। मुझे लगता है अभी के लिए इतना काफी है।'

बात यहीं खत्म नहीं हुई आगे इलियाना ने लिखा, 'जब मैं खुद के साथ सख्त हो जाती हूं, तो यह प्यारा सा आदमी मुझे हिम्मत देता है। इसने मुझे संभाला है, जब भी इससे लगा है कि मैं टूट रही हूं। वह मेरे आंसू पोंछता है, और फालतू के जोक्स क्रैक कर मुझे हंसाता है। या फिर सिर्फ मुझे गले लगाता है, जब उसे पता होता है कि मुझे क्या चाहिए। फिर कुछ भी इतना मुश्किल नहीं लगता।'

इलियाना के पोस्ट को मलाइका अरोड़ा और नरगिस फाखरी ने काफी पसंद किया है। इसके साथ ही फैंस ने भी उनकी तारीफ की है। हालांकि, इसी के साथ फैंस ने उनके साथ रोमांटिक पोज देकर खड़े पर्सन कौन है, इसका कयास भी लगाया है। परंतु अभी तक यह सामने नहीं आया आखिर यह कौन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X