इलियाना ने दो साल के अंदर दिया दो बेटे को जन्म, बच्चे का रखा ऐसा नाम कि लेने में अकड़ रही लोगों की जीभ

Ileana D Cruz Second Baby: बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज एक बार फिर से मां बन गई हैं। इलियाना ने दूसरी बार भी बेटे को जन्म दिया है। 2 साल के अंदर इलियाना ने दो बेटे को जन्म दे दिया है। एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। इलियाना ने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम और चेहरा रिवील कर दिया है।
फोटो में उनका न्यूबॉर्न बेबी बेहद क्यूट नजर आ रहा है। उन्होंने अपने बेटे का नाम 'कीनू राफे डोलन' (Keanu Rafe Dolan) रखा है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा-'हमारा दिल भर गया है।' इलियाना के बेटा का नाम हर किसी को काफी अटपटा लग रहा है। तमाम लोग कमेंट सेक्शन में इसी को लेकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई लोग रहा इसके नाम का मतलब पूछ रहे तो कई प्रोनाउंसिएशन के बारे में भी पूछ रहे हैं।
इलियाना की पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा है 'खूबसूरत लड़की तुम्हें बहुत बहुत शुभकामनाएं।' अभिनेत्री सोफी चौधरी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है 'डार्लिंग आपको शुभकामनाएं। तुम्हें और इस बच्चे को बहुत सारा प्यार'। अभिनेत्री विद्या बालन ने कमेंट करते हुए लिखा है। 'शुभकामनाएं। भगवान आप लोगों की रक्षा करे।'
इलियाना की यह पोस्ट खूब वायरल हो रही है। उनकी पोस्ट पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी कमेंट किया है और उन्हें बधाई दी है। इलियाना की पोस्ट पर अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी कमेंट करके बधाई दी है। रिद्धिमा तिवारी ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट किया है।
इलियाना ने 19 जून, 2025 को दूसरे बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले एक्ट्रेस ने 1 अगस्त 2023 को एक दम इसी अंदाज में अपने पहले बेटे की गुड न्यूज़ शेयर की थी।
आपको बता दें कि इलियाना की शादी माइकल डोलान के साथ मई 2023 में हुई थी। अगस्त 2023 में उनका पहला बच्चा हुआ था। इलियाना ने अक्टूबर 2024 में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी का एलान किया था। हाल ही में इलियाना ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था 'लोगों और खासकर बच्चों को यह सिखाया जाना चाहिए कि क्रूर, दुष्ट, निर्दयी या स्वार्थी होना प्यार करने लायक गुण नहीं हैं। प्यार को सम्मान और खुशी से हासिल करना पड़ता है।'


Click it and Unblock the Notifications











