मैं ममता बैनर्जी बन कर लोगों के करीब आना चाहती हूं : ईला अरूण

हम बात कर रहें हैं मशहूर लोक गायिका और अभिनेत्री ईला अरूण की। जो देश की कुछ महिला नेताओं से काफी प्रभावित हैं। ईला उमा भारती, मायावती और मनता बैनर्जी से काफी प्रशंसक है। ईला ने कहा कि अगर उन्हें इन तीनों के रोल निभाने का मौका मिले तो मैं जरूर निभाऊंगी। इन तीनों का ही जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा है जिसे जानकर मुझे इन पर काफी गर्व होता है।
ईला ने खास तौर पं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी की तारीफ की। ईला ने कहा कि अगर मुझे कभी भी ममता बैनर्जी बनने का पर्दे पर मौका मिलेगा तो मैं जरूर उस रोल को निभाना चाहूंगी क्योंकि मैं भी चाहती हूं कि मैं उनकी तरह सूती साड़ी और रबड़ के चप्पल पहन कर सड़को पर चलूँ । मुझे उनकी बातें और उनका अंदाज काफी पसंद है।
आपको बता दें कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दे चुकीं ईला अरूण ने लोकप्रिय फिल्म जोधा अकबर और वेल डन अब्बा में अभिनय किया है। जोधा अकबर में तो उन्होंने महामंगा का रोल करके सबके होश उड़ा दिये थे। ईला को इस रोल के लिए काफी सराहा गया था। ईला ने कुछ साल पहले टीवी पर एक रियलिटी म्यूजिक शो गुरूकुल भी किया था। अब देखना दिलचस्प होगा ईला की हसरत कब पूरी होती है।
;

Click it and Unblock the Notifications











