Ikkis Movie Cast Fees: इतना बड़ा बजट और इतनी कम फीस? धर्मेंद्र को आखिरी फिल्म में चंद लाख
Ikkis Movie Cast Fees: फिल्म 'इक्कीस' को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। इस वॉर ड्रामा की स्टार कास्ट को मिलने वाली फीस का खुलासा हुआ है और खास बात यह है कि फिल्म में किसी भी कलाकार को करोड़ों रुपये नहीं दिए गए हैं। यहां तक कि लीड रोल में नजर आने वाले एक्टर्स को भी लाखों में ही पेमेंट की गई है।

'इक्कीस' अगले साल 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन जाने-माने फिल्ममेकर श्रीराम राघवन कर रहे हैं। कहानी परमवीर चक्र से सम्मानित अरुण खेत्रपाल के जीवन और उनकी वीरता पर आधारित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
भारी बजट, लेकिन कम फीस
इतने बड़े बजट के बावजूद मेकर्स ने कलाकारों की फीस काफी लिमिटेड रखी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के किसी भी एक्टर की फीस करोड़ के आंकड़े तक नहीं पहुंची। यह बात इंडस्ट्री में लोगों को हैरान कर रही है।
अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म
अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रहे हैं और वह लीड रोल निभा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अपनी पहली थिएट्रिकल फिल्म के लिए अगस्त्य को लगभग 70 लाख रुपये फीस दी गई है।
सिमर भाटिया को मिले सिर्फ 5 लाख
अगस्त्य के साथ फिल्म में सिमर भाटिया लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी। वो एक्टर अक्षय कुमार की भांजी हैं और 'इक्कीस' से ही बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, डेब्यू फिल्म के लिए सिमर को सिर्फ 5 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।
जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र की फीस
फिल्म में अहम रोल निभा रहे जयदीप अहलावत को करीब 50 लाख रुपये फीस दी गई है। वहीं 'इक्कीस' दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म में वह अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 20 लाख रुपये मिले हैं। यह रकम जयदीप अहलावत की फीस से भी कम बताई जा रही है।
चर्चा में क्यों है 'इक्कीस'?
देशभक्ति से जुड़ी कहानी, बड़े नामों की मौजूदगी और कलाकारों की कम फीस, इन सभी वजहों से फिल्म 'इक्कीस' रिलीज से पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











