नाती अगस्त्या की फिल्म इक्कीस देख भर आई अमिताभ बच्चन की आंखे, बोले- जब बेटी श्वेता को लेबर हो रहा था...
Amitabh Bachchan Review Ikkis: महानायक अमिताभ बच्चन को अगस्त्या नंदा की फिल्म 'इक्कीस' ने इमोशनल कर दिया है। सोमवार को मुंबई में 'इक्कीस' का स्पेशल प्रीमियर हुआ जिसे पूरे बच्चन परिवार ने अटेंड किया है। फिल्म देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए फिल्म का रिव्यू किया है।

'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाले अगस्त्या की ये दूसरी बड़ी फिल्म है जिसके लिए पूरी बच्चन फैमिली काफी एक्साइटेड है। इसके साथ ही ये फिल्म दर्शकों के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि ये दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। बता दें कि लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की इस बायोपिक का हर किसी को बेसब्री इसे इंतजार है।
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने उस समय को याद किया जब उन्होंने पहली बार अगस्त्य को बेटी श्वेता नंदा की गोद में देखा था। भावुक होते हुए उन्होंने कहा, 'भावनाएं बह रही हैं... जैसा कि आज रात हुआ, जब मैंने पोते को 'इक्कीस' में बेहतरीन काम करते देखा... वह समय जब उसकी मां, श्वेता को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया जा रहा था, क्योंकि उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी... उसका जन्म... कुछ ही घंटों बाद उसे गोद में लेना, और इस बात पर चर्चा करना कि क्या उसकी आंखें नीली थीं... उस समय तक जब वह थोड़ा बड़ा हुआ और उसे अपनी बाहों में लिया, और वह मेरी दाढ़ी से खेलता था... उसके बड़े होने तक... एक्टर बनने के उसके निजी फैसले तक, और आज रात उसे फ्रेम में देखना। जब भी वह फिल्म के फ्रेम में आता है तो मैं उससे नजरें नहीं हटा पाता।'
अमिताभ बच्चन ने आगे नाती की तारीफ में कुछ शब्द जोड़ते हुए लिखा, 'उसकी मैच्योरिटी, उसके परफॉर्मेंस में बिना मिलावट वाली ईमानदारी, उसकी मौजूदगी उस किरदार को सही ठहराती है जिसे वह निभाता है... कुछ भी बनावटी या दिखावटी नहीं, बस अरुण खेत्रपाल सैनिक, जिसने 21 साल की उम्र में अपनी बहादुरी से 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान देश की रक्षा की... कुछ भी ज्यादा नहीं, बस हर शॉट में परफेक्शन... जब वह फ्रेम में होता है तो आप सिर्फ उसे ही देखते हैं... और यह कोई नाना नहीं बोल रहा है, यह सिनेमा का एक अनुभवी दर्शक बोल रहा है।'
बिग बी ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा, 'फिल्म अपने प्रेजेंटेशन में... अपनी राइटिंग में... अपने डायरेक्शन में... एकदम परफेक्ट है। और जब यह खत्म होती है... तो खुशी और गर्व के आंसुओं से आंखें भर जाती हैं... कुछ बोल नहीं पाते... खामोशी में... वह खामोशी जो मेरी है... मेरी समझ है... किसी और की नहीं... प्यार।'
जानकारी के लिए आपको बता दें कि 'इक्कीस' पहले इसी क्रिसमस 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। 'इक्कीस' नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है। यह एक बायोपिक वॉर ड्रामा है। अगस्त्य नंदा ने इसमें अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। जबकि उनके अपोजिट फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया डेब्यू कर रही हैं। सिमर, अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











