Ikk Kudi Trailer: शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं शहनाज गिल, पंजाबी फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर देख उछल पड़े फैंस

Ikk Kudi Trailer: शहनाज़ गिल की फिल्म इक कुड़ी को लेकर लंबे सम से चर्चा थी और अब उसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अपनी पंजाबी फिल्म में बवाल काटने आ रही शहनाज गिल इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी है।
ट्रेलर को देखकर एक बात पूरी तरह से साफ हो चुकी है ये फिल्म बड़े पर्दे पर हंसी और गर्मजोशी लाएगी। इस ट्रेलर में कॉमेडी और इमोशन कूट कूटकर भरा हुआ है। फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें शहनाज गिल की मंगनी होती है और वो ये देखना चाहती हैं कि उनका मंगेतर कैसा है। यही कारण है कि वो अपने मंगेतर की परीक्षा लेने पर अड़ी हुई है।
गांव जाकर रहने लगती हैं
शहनाज गिल अपने सपनों का राजुकमार ढूंढ रही हैं लेकिन उनकी इतनी शर्तें हैं कि इन शर्तों में शायद ही कोई लड़का खरा उतरे। लेकिन परंपरा निभाने के बजाय, शहनाज़ का किरदार मामले को अपने हाथों में लेने का फैसला करता है।
शादी तय होने के बाद वो अपने होने वाले दूल्हे के गांव में ही जाकर बस जाती हैं और पता करती हैं कि वो कैसा है। वो लोगों से पता लगाती हैं। चोरी छुपे ये काम करने में क्या क्या कॉमेडी निकलकर आती है और क्या परेशानियां होती हैं वो इस फिल्म में दिखाया जाने वाला है। शहनाज गिल इस किरदार में कमाल की लग रही हैं।
अच्छा खासा है बजट
इस फिल्म में शहनाज गिल के अलावा भी दो प्रोड्यूसर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म करीब 15 करोड़ के बजट में बनी है और जिसमें शहनाज गिल ने अकेले 8 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जबकि बाकी को 7 करोड़ में दो प्रोड्यूसर्स की पार्टनरशिप है। देखे वाली बात होगी कि बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद ये कितना शानदार कलेक्शन करने वाली है। ये फिल्म 31 अक्तूबर को पंजाब के थिएटर्स में रिलीज होकर धमाका करने आ रही है। फिलहाल आप देखिए इक कुड़ी का ये जबरदस्त ट्रेलर..


Click it and Unblock the Notifications











