Ikk Kudi: ऑनलाइन लीक हुई शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी', एचडी प्रिंट Download कर रहे हैं लोग

Ikk Kudi

Ikk Kudi Movie Leaked: शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी को लेकर चर्चा है और लोगों को ये काफी पसंद आ रही हैं। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस होने के साथ साथ फिल्म की प्रोड्यूसर शहनाज गिल को झटका लग सकता है।

बता दें कि इक कुड़ी 31 अक्तूबर को पंजाब में रिलीज हुई थी और इस पंजाबी फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि एक बार फिर से फिल्म पाइरेसी का शिकार हो गई है और ऑनलाइन लीक हो गई है।

जी हां, खबरें हैं कि रिलीज के दो ही दिन बाद फिल्म को कुछ साइट्स पर एचडी प्रिंट पर लीक कर दिया गया है और लोग धड़ल्ले से डाउनलोड कर रहे हैं।

किन साइट्स पर लीक हुई फिल्म?

शहनाज की ये फिल्म करीब 15 करोड़ के बजट पर बनी है और ट्रेलर के सामने आने के बाद से ही वो काफी खबरों में थी। बता दें कि इक कुड़ी को लोग Filmyzilla और Vegamovies जैसी साइटों से डाउनलोड कर रहे हैं। शहनाज को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। इक कुड़ी में उनके लुक्स की तारीफें हुई हैं और फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग पर देख लोगों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि फिल्म इक कुड़ी कितनी कमाई करती है। शहनाज गिल को ना सिर्फ पंजाब में बल्कि पूरी इंडिया में पसंद किया जाता है। फिल्म पंजाबी में रिलीज हुई है लेकिन लोग लगातार इसको सर्च कर रहे हैं।

पंजाब की कैटरीना कैफ

शहनाज गिल को पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। पंजाब में लोग उनको काफी पसंद करते हैं और लुक्स के दीवाने हैं। जब वो बिग बॉस में नजर आईं थीं तो काफी फैट थीं लेकिन इस वक्त वो फिट हैं और उनका लुक काफी हॉट दिखाई देता है। सलमान खान के शो बग बॉस में आकर मशहूर होने वाली शहनाज को किसी का भाई किसी की जान से प्रसिद्धि मिली थी। अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

More from Filmibeat

Read more about: shehnaaz gill
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X