Ikk Kudi Budget: शहनाज गिल की पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' का बजट सुनकर हिल जाएगी भोजपुरी इंड्स्ट्री

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi Budget- शहनाज गिल इस वक्त एक बड़ी स्टार हैं और पंजाबी फिल्मों में भी शानदार काम करती रहती हैं। इस वक्त उनकी एक फिल्म को लेकर चर्चा है जिसका नाम इक कुड़ी होने वाला है। फिल्म की रिलीज डेट से लेकर ट्रेलर तक सब सामने आ चुका है।
बता दें कि शहनाज गिल की इस फिल्म के बजट को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। शहनाज गिल की फिल्म इक कुड़ी का बजट काफी भारी भरकम है और कहा जा रहा है कि ये इस साल की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इस महीने निक्का जैलदार 4 समेत कई फिल्में रिलीज हुई हैं लेकिन किसी की बजट इतना नहीं है।
शहनाज गिल भी हैं प्रोड्यूसर
सामने आई रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है इस फिल्म को करीब 15 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है। इसके अलावा खबर है कि करीब 8 करोड़ रुपए शहनाज गिल खर्च कर रही हैं और बाकी 7 करोड़ में तीन प्रोड्यूसर हैं।
फिल्म 31 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी और देखने वाली बात होगी कि कितनी कमाई करती है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सबकी नजर होने वाली है। बता दें कि सोशल मीडिया पर शहनाज गिल की इस फिल्म को लेकर फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं।
पंजाबी की कैटरीना कैफ
ना सिर्फ पंजाब बल्कि शहनाज गिल पूरे देश में काफी मशहूर हैं। मजेदार बात तो ये है कि उनको पंजाब की कैटरीना कैफ कहा जाता है। पंजाब में लोग उनको काफी पसंद करते हैं और लुक्स के दीवाने हैं। जब वो बिग बॉस में नजर आईं थीं तो काफी फैट थीं लेकिन इस वक्त वो फिट हैं और उनका लुक काफी हॉट दिखाई देता है। बता दें कि पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की इस फिल्म को लेकर लोग इंतजार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











