IITian Baba Expelled: जूना अखाड़े से निकाले गए IITian Baba, इस गलती की मिली बड़ी सजा

IITian Baba Expelled

IITian Baba Expelled: 144 सालों बाद लगा महाकुंभ इन दिनों जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। कभी कुंभ से होस्ट हर्षा के वीडियो वायरल होते हैं तो कभी मोनालिसा चर्चाओं में आ जाती हैं। वहीं महाकुंभ के पहले दिन से ही IITian Baba चर्चाओं में बने हैं। IITian Baba का असली नाम अभय सिंह है जो अब तक जूना अखाड़े से थे।

वहीं हाल ही में खबर मिल रही है कि अब IITian Baba को जूना अखाड़े से बाहर निकाल दिया गया है। दरअसल उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने संत सोमेश्वर पुरी का अपमान किया है। इतना ही नहीं उनपर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने मीडिया से बहुत ही अनाप-शनाप बातें कही हैं।

लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं IITian Baba
IITian Baba के इस तरह से अखाड़े से निकाले जाने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बता दें कि अभय सिंह पहले दिन से ही चर्चाओं में थे अपनी पढ़ाई अपनी सैलरी को लेकर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं।

गलती सुधारने का नहीं दिया गया एक भी मौका
बता दें कि ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि IITian Baba को अपनी गलती सुधारने तक का मौका नहीं दिया गया। पहले उन्हें एक शिविर से निकालकर दूसरे शिविर में भेजा गया था, लेकिन उन्होंने संत सोमेश्वर पुरी का अपमान करना जारी रखा। जिस वजह से उनपर परंपरा का उल्लंघन करने का आरोप भी लगा और उन्हें तुरंत ही अखाड़े से बाहर निकाल दिया।

गुरु के लिए बोल रहे थे उल्टा सीधा
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब अभय सिंह ना तो जूना अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे और ना ही वह खुद को इस अखाड़े का सदस्य बता पाएंगे। कहा यहा भी जा रहा है कि नशे में वह ना सिर्फ संतों को उल्टा सीधा रहे रहे थे बल्कि वह अपने माता पिता के लिए अनुचित बातें कर रहे थे।

IITian Baba ने दिया बयान
वहीं IITian Baba ने भी आरोप लगाते हुए कहा कि उनके गुरु सोमेश्वर पुरी उनकी लोकप्रियता से परेशान थे। वह पहले ही उन्हें अखाड़े से बाहर निकालने का सोच चुके थे। वह उसने खिलाफ साजिश भी कर रहे थे।

More from Filmibeat

Read more about: iitian baba mahakumbh 2025
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X