IND Vs PAK मैच में फेल हुई IIT बाबा की भविष्यवाणी, भारत की शानदार जीत के बाद मजेदार मीम्स हुए वायरल!

IIT Baba

IIT Baba Prediction Failed: अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर आईआईटी बाबा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार आईआईटी बाबा आज होने वाले भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच पर अपनी भविष्यवाणी के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

आईआईटी बाबा की भविष्यवाणी

वायरल आईआईटी बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ हार जाएगी। इस वायरल वीडियो में आईआईटी बाबा ने कहा था- 'मैं तुमको पहले से बोल रहा हूं, इस बार इंडिया नहीं जीतेगा'। उन्होंने विराट कोहली के साथ भारतीय खिलाड़ियों को भी आड़े हाथों लिया और जोर देकर कहा कि कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच हार जाएंगे।

भविष्यवाणी हुई फेल

हालांकि, भारत की शानदार जीत के बाद IIT बाबा की सारी की सारी भविष्यवाणी धरी की धरी रह गई। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यही नहीं खेलने के लिए 45 गेंदें भी बच गई थीं। इस मैच में विराट कोहली ने अपना जोरदार गेम दिखाया। उन्होंने 111 गेंदें खेलकर पूरे 100 रन बनाए। वो मैच के हीरो बनकर उभरे। वहीं श्रेयस अय्यर ने भी कोहली का खूब साथ दिया और 67 गेंद खेलकर 56 रन बनाए।

कौन हैं वायरल बाबा

IIT बाबा की भविष्यवाणी गलत होने के बाद अब लोग उन पर जमकर तंज कस रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल बाबा का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है और लोगों ने उन्हें खूब ताने भी दिए। आपको बता दें, आईआईटी बाबा का असली नाम अभय सिंह है। वे कभी आईआईटी बॉम्बे से डिग्री लेकर एयरोस्पेस इंजीनियर थे। अभय सिंह की कनाडा में अच्छी खासी नौकरी थी, लेकिन उन्होंने बीच में ही अपना करियर छोड़ दिया और आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया। महाकुंभ की यात्रा तक की उनकी जर्नी ने उन्हें इंटरनेट पर वायरल सनसनी बना दिया।

अभय सिंह उर्फ IIT बाबा का विवादों से गहरा नाता रहा है। उनके बुरे बर्ताव और अनाप-शनाप बोलने के कारण उन्हें जूना अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया था और बाद में उन्हें महाकुंभ मेले में देखा गया था। इन असफलताओं के बावजूद, उनकी भविष्यवाणियां और बयान नेटिजन्स का ध्यान आकर्षित करते हैं और विवादों को जन्म देते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: pakistan india
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X