..................... IIT baba aka Abhay singh arrested by Jaipur police, police found ganja in bag - Hindi Filmibeat

बुरे फंसे IIT बाबा, जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, झोले से बरामद हुआ ये सामान

IIT baba

IIT baba aka Abhay singh arrested: 144 सालों बाद लगे महाकुंभ की वजह से चर्चाओं में आए आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह पिछले कुछ दिनों से खास सुर्खियों में बने हुए हैं। वह लगातार न्यूज चैनल में डिबेट पर जाते रहे हैं, लेकिन पिछली बार उनकी बाकी संतों के साथ बहस हो गई। इस दौरान आईआईटी बाबा ने आरोप भी लगाया कि उन्हें मारा पीटा भी गया है।

आईआईटी बाबा ने नोएडा में ही सभी के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट दर्ज करवाई थी, लेकिन फिलहाल तो आईआईटी बाबा की एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आईआईटी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि आईआईटी बाबा इस समय जयपुर में हैं और वहीं पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल उन्होंने सोशल मीडिया पर जानलेवा कदम उठाने की धमकी दी थी। इसके बाद रिद्धि-सिद्धि पार्क क्लासिक में शिप्रा पथ थाना पुलिस पहुंचीं जहां आईआईटी बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उनके थैले से गांजा बरामद हुआ है। खबरों की मानें तो NDPS एक्ट में कार्रवाई होगी। फिलहाल तो पुलिस अभी आईआईटी बाबा से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आईआईटी बाबा को सोमवार दोपहर में गिरफ्तार किया है। उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने जानलेवा कदम उठाने की धमकी दी थी। पुलिस ने जब उनकी लोकेशन ट्रैक की और उन्हें होटल से पकड़ा तो उनके झोले में उन्हें गांजा मिला। इसके साथ ही अन्य नशीले पदार्थ और मिले हैं, लेकिन आपको बता दें कि शिप्रापथ थाना के सीआई राजेंद्र गोदरा ने टीम के साथ जाकर उन्हें डिटेन किया था, लेकिन फिलहाल तो उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। बाबा के खिलाफ एनडीपीसी की धारा के अंतर्गत केस दर्ज हुआ है, लेकिन फिलहाल तो उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया है।

Read more about: trending entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X