अब छात्रों से सवाल पूछेंगे शाहरूख

By Staff

बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान हमेशा सुर्खियों में छाए रहते है। फिल्‍मों से इतर कई और पेशों में उनका भागीदारी बनी रहती है। इन सभी पेशों में उनकी मेहनत भी देखते ही बनती है जितना ध्‍यान शाहरूख अपनी किसी फिल्‍म पर लगाते है उतना ही ध्‍यान इन कामों में भी देखा जा सकता है। ताजा उदारहरण क्रिकेट में भागीदारी को लेकर दिया जा सकता है।

हालांकि क्रिकेट से उन्‍हें निराशा हाथ लगी। अब उनकी चर्चा एक नए संस्‍थान से जुड़ने को लेकर हो रही है। देश के सबसे बड़े व्‍यवसायिक संस्‍थान आईआईपीएम ने उन्‍हें वार्षिक स्‍तर पर आयोजित होने वाली व्‍यवसाय और विपणन प्रश्‍नोत्‍तरी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का आमंत्रण दिया है। उन्‍हें तीन साल के अनुबंध पर साइन किया है। शाहरूख ने इसे स्‍वीकार कर लिया है।

इस बारे में संस्‍थान के डीन और प्रोफेसर अरिंदम चौधरी ने कहा , '' आईआईपीएम शिक्षा व कैम्‍पस जीवन के मामले में छात्रों को विश्‍वस्‍तर की सुविधाएं देता है। यहां हम सबकुछ वृहत, अनोखा और सबसे अलग करने में यकीन रखते है। जहां तक शाहरूख को संस्‍थान से जोड़ने की बात है तो सभी जानते है कि वे बालीवुड का सबसे बुद्धिमान चेहरा है और इसमें उनकी अर्थशास्‍त्र की शिक्षा ने काफी योगदान दिया है। उनकी पहचान विश्‍वस्‍तर पर है। हम उनके आभारी है कि वे हमारे संस्‍थान से जुड़ने के लिए तैयार हुए।

वहीं इस बारे में शाहरूख ने कहा, '' मैं आईआईपीएम में आ रहा हूं वहां होना अपने आप में एक सुखद अनुभव होगा।''

खैर शाहरूख के साथ तो इस संस्‍थान के लिए भी यह सुखद अनुभव होगा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X