सर्वश्रेष्ठ खलनायिका बनकर खुश है दामिनी

वे संतुष्ट हैं कि उनकी मेहनत रंग ला रही है और लोग उनके धारावाहिक को पसंद कर रहे हैं। लंबी योजना बनाने से बचने वाली दामिनी बताती हैं कि उन्होंने अभिनय के बारे में कभी सोचा भी नहीं था। जब 'मायका' का ऑडिशन चल रहा था, तब वे घर पर थीं। ऑडिशन के लिए उन्होंने अपनी तस्वीर भेजी और चुन ली गईं।
दामिनी ने आईएएनएस से कहा, "मैंने अभिनय का प्रशिक्षण नहीं लिया है, लेकिन 'मायका' में काम करते-करते अभिनय की बारीकियां अच्छी तरह से सीख ली हैं। इसके लिए मैंने कठिन परिश्रम किया। शायद यही कारण है कि इतने काबिल कलाकारों के होते हुए भी 'सर्वश्रेष्ठ खलनायिका' का पुरस्कार मुझे मिला।"
दामिनी इस किरदार से पूरी तरह संतुष्ट हैं। अन्य धारावाहिकों के कलाकारों की तरह चर्चित होने के बाद वे इस धारावाहिक को छोड़कर जाना नहीं चाहतीं, लेकिन इतना जरूर है कि अन्य कलाकारों की तरह वे भी खुद को खास तरह के किरदार में बांधना नहीं चाहतीं। वे हर तरह के किरदार निभाना चाहती हैं।
इन दिनों मुंबई के मीठी बाई कॉलेज से स्नातक कर रहीं दामिनी को रियलिटी शो विशेष रूप से आकर्षित करते हैं। वे खुद भी इनसे जुड़ना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications