आइफ़ा में क्रिकेट का जलवा

आइफ़ा में क्रिकेट का जलवा

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता

कोलंबो में चल रहे आइफ़ा समारोह के दूसरे दिन आकर्षण रहा बॉलीवुड और श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाडियों के बीच चैरिटी मैच. इस मैच की कमाई श्रीलंका में हुई हिंसा से पीड़ित लोगों के पुनर्वास में इस्तेमाल की जाएगी.

इसके अंतर्गत तीन टीमें एक दूसरे से भिड़ीं जिनके कप्तान ऋतिक रोशन, सुनील शेट्टी और श्रीलंकाई खिलाड़ी कुमार संगकारा थे.

इस मौक़े पर बॉलीवुड अभिनेता जावेद जाफ़री, चंकी पांडे और मंदिर बेदी भी थीं. साथ ही सोफ़ी चौधरी श्रीलंका के कुछ कलाकारों के साथ दिखीं.

दूसरे दिन की शुरुआत फिक्की आइफ़ा बिज़नेस फोरम से हुई. जिसमें भारत के पूर्व विदेश राज्य मंत्री शशि थरूर, बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा और कुमार संगकारा ने हिस्सा लिया.

इसके अलावा जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर ने एक्टिंग पर कार्यशाला ली. इस मौके पर फ़िल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में क़दम रखने वाली श्रीलंकाई अभिनेत्री जैकलीन फ़र्नानेंड्स ने भी अपनी बात रखी. इसके साथ ही कुछ भारतीय और श्रीलंकाई फ़िल्म निर्देशकों ने भी सिनेमा पर हुई चर्चा में हिस्सा लिया.

आइफ़ा वीकेंड के पहले दिन अभिनेता संजय दत्त, बिपाशा बासु, कुणाल कपूर और अनुपम खेर ने अपनी नई फ़िल्म 'लम्हा' की पहली लुक यहां दिखाई थी.

इस फ़िल्म का निर्देशन किया है फ़िल्म 'परज़ानिया' बना चुके राहुल ढोलकिया ने. बॉबी देओल और मुग्धा गोडसे अभी अपनी नई फ़िल्म 'हेल्प' का प्रचार करने भी पहुंचे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X