संगकारा की टीम ने जीता मैच

संगकारा की टीम ने जीता मैच

ऋचा शर्मा

बीबीसी संवाददाता, कोलंबो से

श्रीलंका में आइफ़ा समारोह के दूसरे दिन बॉलीवुड सितारों को हराकर श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी आईफ़ा चैरिटी क्रिकेट मैच के विजेता बने. कुमार संघकारा की टीम ने पहले सुनील शेट्टी और फिर हृतिक रोशन की टीम को हराया. जहां संघकारा की टीम में मुथैय्या मुरलीधरन, अरविंद डीसिल्वा, उपुल चांदना जैसे खिलाड़ी थे वहीं सुनील शेट्टी की टीम में हरमन बवेजा, सोनू सूद, शर्मन जोशी, महेला जयवर्धने जैसी हस्तियां थीं. जीत के बाद कुमार संघकारा ने बीबीसी से कहा कि उन्हें जीत से ज्यादा इस बात की ख़ुशी है कि वे ऐसे चैरिटी मैच का हिस्सा बने.

इस मैच की कमाई श्रीलंका में हुई हिंसा से पीड़ित लोगों के पुनर्वास में इस्तेमाल की जानी है. हृतिक रोशन भले ही टीम के कप्तान हों लेकिन वे इस मैच में भाग नहीं ले पाए.

उन्होंने बताया, "एक चोट कि वजह से मेरे जोड़ों में बहुत दर्द है और मेरे डॉक्टर ने मुझे खेलने से मना कर दिया है. मैं चाहते हुए भी इस चैरिटी मैच का हिस्सा नहीं बन पाया हूं." हृतिक की टीम में अर्जन बजवा, डीनो मोरिया, अजय जडेजा और सनत जयसूर्या जैसे खिलाड़ी थे. मैच में सबसे बेहतरीन क्रिकेटर का ख़िताब कुमार संघकारा को मिला और वहीँ बॉलीवुड सितारों में ये ख़िताब सुनील शेट्टी के नाम गया. मैच के अंत में सलमान ख़ान सिर्फ़ कुछ समय के लिए मैदान में अपने फैंस से रूबरू होने आए और गाड़ी में मैदान का चक्कर लगाकर चले गए. इसके अलावा ऐसी कई बॉलीवुड हस्तियां थीं जो भले ही किसी भी टीम का हिस्सा न हों लेकिन बतौर दर्शक यहां पहुंची.

बोमन ईरानी, अनिल कपूर, कुनाल कपूर, विवेक ओबेरॉय, बिपाशा बासु, नील नितिन मुकेश, ऐसे कुछ नाम हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X