तमिल सितारों ने किया 'आइफ़ा' का बहिष्कार

पुराने संबंध
आइफ़ा समारोह पहली बार 2000 में लंदन के मिलेनियम डोम में आयोजित किया गया था. दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु के तमिल फ़िल्म उद्योग का श्रीलंका के अल्पसंख्यक तमिलों के साथ धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है. तमिल फ़िल्म उद्योग के एक प्रवक्ता एल सुरेश ने एक टीवी चैनल से कहा, ''श्रीलंका की सरकार इसका उपयोग यह बताने के लिए करेगी कि देश में शांति बहाल हो रही है. भारत ख़ुद श्रीलंका में एक कार्यक्रम की मेज़बानी कर रहा है जबकि हज़ारों लोग मार दिए गए हैं.''
तमिल विद्रोहियों की पिछले साल मई में हुई हार के बाद श्रीलंका में पिछले 20 साल से चले आ रहे संघर्ष का अंत हो गया था. समारोह के मुख्य आयोजनकर्ता सब्बास ज़ोसफ़ ने बहिष्कार को 'राजनीतिक' बताते हुए नकार दिया. समाचार एजेंसी एएफ़पी से उन्होंने कहा, ''वे (प्रदर्शनकारी) यह सब मीडिया के लिए कर रहे हैं, न कि उनके लिए जिनके प्रतिनिधित्व का वे दावा कर रहें है.''
अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान जैसे बॉलीवुड के सितारों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे समारोह में भाग लेंगे या नहीं. आइफ़ा समारोह के दौरान पूर्व बाल सैनिकों के कल्याण के लिए फ़िल्म सितारों और श्रीलंका के क्रिकेटरों के बीच एक मैच, फ़ैशन शो और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.


Click it and Unblock the Notifications











