..................... IIFA Rocks 2018 live update - Stars make a splash at the green carpet - Hindi Filmibeat

LIVE: आईफा रॉक्स 2018 - एक रंगीन शाम की शुरूआत, पूरा बॉलीवुड ग्रीन कार्पेट पर जगमगा रहा है

आईफा अवार्ड्स 2018 का जश्न शुरू हो चुका है और सारे सितारे थाईलैंड में पहुंच चुके हैं। और आज का जश्न आईफा रॉक्स के नाम से शुरू हो चुका है। इवेंट के होस्ट भी पहुंच चुके हैं।

और ग्रीन कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा लग चुका है। हर कोई बेहतरीन लग रहा है। और ग्रीन कार्पेट सितारों से जगमगा रहा है। इससे पहले शाहिद कपूर, अर्जुन कपूर, कार्तिक आर्यन सबको चोट लग चुकी है।

iifa-rocks-2018-live-update-stars-make-splash-at-the-green-carpet

शाहिद कपूर तो चोट के कारण, आईफा से बाहर हो चुके हैं वहीं अर्जुन और कार्तिक चोट के बावजूद परफॉर्म करेंगे। वहीं इस साल का हाईलाइट होगा रेखा का परफॉर्मेंस जो 21 साल बाद परफॉर्म करेंगी।
[आईफा Predictions: जानिए किस किस के हाथ आएगी सुनहरी ट्रॉफी]

इस साल के नॉमिनेशन्स आपको निराश करेंगे। जैसे कि बेस्ट स्टोरी की कैटेगरी में इस साल, आईफा के पांच नॉमिनेशन भी पूरे नहीं मिल पाए इसलिए उन्होंने तीन में ही कहानी समेट दी है। जबकि इस साल बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, हिंदी मीडियम, तुम्हारी सुलु जैसी शानदार कहानियां, बॉलीवुड के पास थीं।

मुख्य अवार्ड्स 24 तारीख को दिए जाएंगे। तब तक स्टार्स थाईलैंड में इंजॉय करने वाले हैं। देखिए, ग्रीन कार्पेट पर सितारों की तस्वीरें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X