आईफा देगा शांति का संदेश : अनुपम खेर

Anupam Kher
मशहूर कलाकार अनुपम खेर का कहना है कि आईफा समारोह श्रीलंका में शांति का प्रसार करने का एक प्रयास है और इसका समर्थन होना चाहिए। खेर ने कहा, "घावों को भरने के लिए जरूरी है कि उन्हें खुला रखा जाए। उस समय (श्रीलंका में) जो कुछ भी हुआ उसके लिए सभी दुखी हैं लेकिन यदि किसी कार्यक्रम (आईफा समारोह) के द्वारा शांति और खुशहाली फैलाने का प्रयास किया जा रहा है तो उसका समर्थन होना चाहिए।

मैं उम्मीद करता हूं कि लोग इसे समझेंगे और कोई भी विवाद पैदा नहीं होगा।" खेर को शुक्रवार को कोलंबो में श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि 'साउथ इंडियन फिल्म चेम्बर ऑफ कॉमर्स' ने एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि दक्षिण के अभिनेता और फिल्मकार श्रीलंका की राजधानी में आयोजित 'इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी' (आईफा) पुरस्कार समारोह में शामिल होने वाले बॉलीवुड कलाकारों का बहिष्कार करेंगे।

दक्षिण फिल्मोद्योग श्रीलंकाई सरकार और पिछले साल श्रीलंका की सेना व तमिल टाइगर्स के बीच विवाद के दौरान निर्दोष तमिलों के मारे जाने के विरोध में अभियान चला रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X