IIFA Awards 2022 Winners List- किसने जीता बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड्स? इन सितारों ने किया कमाल!
बीते कुछ समय से लगातार बॉलीवुड के सबसे बड़े अवॉर्ड शो आईफा को लेकर चर्चा थी। आज IIFA 2022 के मौके पर सितारे अबू धाबी में नजर आए हैं और कुछ सितारों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस के जरिए झंडे गाड़ दिए हैं। इस वक्त आईफा से अनन्या पांडे, सारा अली खान, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ रहीं हैं और ग्रीन कार्पेट की शोभा बढ़ाने के लिए ये सितारे पहुंचे हैं।
इसके अलावा कई शानदार परफॉर्मेंस और उनके बीच सितारों को उनकी फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स भी मिले। इस वक्त बेस्ट अवॉर्ड्स की लिस्ट सामने आ रही है जो कि लगातार अपडेट हो रही है।
Recommended Video

हमेशा की तरह इस अवॉर्ड शो की शुरुआत भी मेगास्टार सलमान खान ने की है और लगातार उनको फैंस का प्यार मिल रहा है। टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे ने भी दिल जीत लिया है। रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विद्या बालन जैसे सितारों ने कौन सा अवॉर्ड जीता है आप देखिए उसकी लिस्ट..
विनर्स लिस्ट-
बेस्ट डेब्यू एक्टर- अहान शेट्टी (तड़प)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- एआर रहमान, तनिष्क बागची, जसलीन रॉयल, जावेद- मोहसिन, विक्रम, बी ब्राक, जानी (शेरशाह)
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- जुबिन नौटियाल (रातां लंबियां)
बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- अनीस कौर (रातां लंबियां)
बेस्ट सॉन्ग लिरिक्स- कौसर मुनीर (लहरा दो)
बेस्ट पिक्चर- शेरशाह
बेस्ट एक्ट्रेस लीड रोल- कृति सैनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर लीड रोल- विकी कौशल (सरदार उधम)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- साई ताम्हणकर (मिमी)
बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- पंकज त्रिपाठी (लूडो)
बेस्ट स्टोरी ओरिजिनल- लूडो
बेस्ट स्टोरी अडाप्टेड- 83 द फिल्म
बेस्ट डेब्यू फीमेल- शरवरी वाघ (बंटी और बबली 2)


Click it and Unblock the Notifications











