IIFA 2022 विजेताओं के कयास - ये होंगे पिछले दो सालों के बेस्ट एक्टर्स, बेस्ट फिल्म, शेरशाह का होगा जलवा
आईफा अवार्ड्स 2022 इस साल अबू धाबी के यास आईलैंड में हो रहा है और पिछले दो सालों की बेस्ट फिल्मों को अवार्ड दिया जाएगा। इस साल शेरशाह सबसे ज़्यादा अवार्ड्स के लिए नॉमिनेट की गई फिल्म है। शेरशाह ने हर कैटेगरी में अपनी जगह बनाई है। चाहे वो एक्टिंग अवार्ड्स हों, म्यूज़िक अवार्ड्स हों, राईटिंग अवार्ड्स हों या फिर तकनीकी अवार्ड्स।
शेरशाह के बाद दूसरी फिल्म जिसे कई कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है वो है कबीर खान की फिल्म 83। बात करें ओटीटी पर रिलीज़ की गई फिल्मों की तो अनुराग बसु की फिल्म लूडो को छह कैटेगरी में ढेरों नॉमिनेशन मिले हैं।

आईफा के मुख्य अवार्ड्स से पहले, 3 जून को आईफा के ग्रीन कार्पेट पर आईफा रॉक्स के सेलिब्रिटी धूम मचा रहे हैं। आज की रात यहां मंच पर यो यो हनी सिंह, नोरा फतेही, नेहा कक्कड़, गुरू रंधावा सहित कई स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं।
बात की जाए कल के अवार्ड्स की तो अवार्ड किसे मिलेगा, इसके कयास हम आज लगा रहे हैं। आप भी हमें ज़रूर बताइए कि आपके हिसाब से किसे मिलेगी चमचमाती ट्रॉफी
Recommended Video

बेस्ट फिल्म
शेरशाह (जीत सकती है)
बाकी नॉमिनेशन्स
83
लूडो
तान्हाजी द असन्ग वॉरियर
थप्पड़

बेस्ट डायरेक्टर
इस कैटेगरी के नॉमिनेशन
कबीर खान - 83
अनुराग बसु - लूडो (जीत सकते हैं)
शूजित सरकार - सरदार ऊधम सिंह
विष्णु वर्धन - शेरशाह (जीत सकते हैं)
अनुभव सिन्हा - थप्पड़

बेस्ट एक्टर Male
इस कैटेगरी के नॉमिनेशन्स
रणवीर सिंह - 83 (जीत सकते हैं)
विकी कौशल - सरदार ऊधम सिंह
सिद्धार्थ मल्होत्रा - शेरशाह (जीत सकते हैं)
स्वर्गीय इरफान खान - अंग्रेज़ी मीडियम
मनोज बाजपेयी - भोंसले

बेस्ट एक्टर Female
इस कैटेगरी के नॉमिनेशन्स हैं
विद्या बालन - शेरनी
कृति सैनन - मिमी (जीत सकती हैं)
सान्या मल्होत्रा - पगलैट
कियारा आडवाणी - शेरशाह
तापसी पन्नू - थप्पड़ (जीत सकती हैं)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर Male
जीवा - 83
पंकज त्रिपाठी - 83, लूडो (जीत सकते हैं)
सैफ अली खान - तान्हाजी द असन्ग वॉरियर
कुमुद मिश्रा - थप्पड़

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर Female
इस कैटेगरी के नॉमिनेशन्स
गौहर खान - 14 फेरे
राधिका मदान - अंग्रेज़ी मीडियम (जीत सकती हैं)
लारा दत्ता - बेल बॉटम
शालिनी वत्स - लूडो
सईं तम्हान्कर - मिमी

बेस्ट प्लेबैक सिंगर Male
अरिजित सिंह - लहरा दो (83), रेत ज़रा सी (अतरंगी रे), आबाद बर्बाद (लूडो)
ज़ुबिन नौटियाल - रातां लम्बियां (शेरशाह)
बी प्राक - मन भरेया (शेरशाह)
भले ही रातां लम्बियां इस साल का सबसे ट्रेंडिंग गाना रहा हो लेकिन अरिजीत सिंह के अलावा, ये अवार्ड किसी को मिल पाना मुश्किल है।

बेस्ट प्लेबैक सिंगर Female
इस कैटेगरी के नॉमिनेशन्स हैं
श्रेया घोषाल - चकाचक (अतरंगी रे), परम सुंदरी (मिमी) (जीत सकती हैं)
प्रिया सरैया - कल्ले कल्ले (चंडीगढ़ करे आशिकी)
जसलीन रॉयल - रांझा (शेरशाह)
असीस कौर - रातां लम्बियां (शेरशाह)


Click it and Unblock the Notifications











