#IIFA2019 Live: सलमान का वांटेड जश्न और सुरैया बेगम कैटरीना, देखिए सारी अपडेट लाइव तस्वीरों में
आईफा 2019 के लिए स्टेज सज चुका है और बॉलीवुड सितारे एक साथ मुंबई में #IIFAHomecoming का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। दुनिया भर में डंका बजाने के बाद इस बार आईफा का मंच मुंबई में सजा है और इस इवेंट को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए सितारे अपनी जान लगा चुके हैं।
स्टेज से पहली तस्वीरें आ चुकी हैं और वायरल भी हो चुकी है। आईफा का स्टेज हर साल की तरह इस साल भी किसी जादुई दुनिया से कम नहीं लग रहा है।

जहां स्टेज सेट हो चुका है वहीं ग्रीन कार्पेट पर भी सितारे अपना जलवा बिखेरते हुए नज़र आ रहे हैं। आईफा की ग्रीन कार्पेट पर पहले मेहमान दिखाई दिए हैं एक्टर मंजोत सिंह और कुणाल जयसिंह। कुणाल को इवेंट पर देखकर ही फैन्स ने हाय तौबा मचानी शुरू कर दी है। जबकि ये तो केवल शुरूआत है।
इस इवेंट की सारी लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के साथ। तब तक आपको दे देते हैं एक छोटी सी झलक आज के इस महाइवेंट की


Click it and Unblock the Notifications












