#IIFA2019: दीपिका पादुकोण का क्वीन अवतार तो राजकुमारी बनीं आलिया, देखिए ग्रीन कार्पेट Pics
आईफा 2019 की ग्रीन कार्पेट पर हसीनाओं की तस्वीरें देखकर हर कोई बस उन्हें निहारता रह गया। प्रीती ज़िंटा से माधुरी दीक्षित तक और सारा अली खान से कैटरीना कैफ तक।
इवेंट पर माधुरी दीक्षित के पहुंचते ही हर किसी का दिल ज़ोर ज़ोर से धक धक करने लगा तो आज रात की होस्ट राधिका आप्टे की खिलखिलाहट से पूरा ग्रीन कार्पेट हरा भरा हो गया। वहीं कैटरीना कैफ ने जैसे ही ग्रीन कार्पेट पर कदम रखा मानो पूरा माहौल सोने जैसे चमक गया। वो लग ही इतनी हसीन रही थीं।

लेकिन सबकी नज़रें तब रूकीं रह गईं जब दीपिका पादुकोण ने म्हारी रानी सा वाली एंट्री ली। पर्पल गाउन में चमचमाती हुई दीपिका पादुकोण वाकई किसी महारानी से कम नहीं लग रही हैं और उनके ग्रीन कार्पेट पर आते ही सबकी धड़कनें थम गईं।
वहीं सारा अली खान के आते ही उनके प्यारे से नमस्कार ने सबका दिल जीत लिया। तो दूसरी तरफ उर्वशी रौतेला की फ्लाईंग किस ने फैन्स के दिल पर कब्ज़ा कर लिया। देखिए ग्रीन कार्पेट पर बॉलीवुड हसीनाओं ने किस तरह बिखेरे जलवे -


Click it and Unblock the Notifications












