#IIFA LIVE: इस साल के पहले सुपरस्टार ने किया है 'स्वैग से स्वागत', जानिए सारी अपडेट
आईफा अवार्ड्स 2018 का मेन इवेंट शुरू हो चुका है और हम आपके साथ जुड़ रहे हैं इस इवेंट की सारी जानकारी आपको लाइव देने के लिए। क्योंकि फिलहाल इस समय आधा बॉलीवुड आईफा का जश्न मनाने में जुट गया है।
शो तो शुरू हो ही चुका है और आज की शाम के पहले होस्ट हैं करण जौहर और रितेश देशमुख। दोनों ने ही मिलकर शाम का समां बांध दिया है। और ये तय है कि आज की शाम काफी मज़ेदार होने वाली है।

वहीं दूसरी तरफ, ग्रीन कार्पेट पर अभी भी सितारों का आना जाना लगा हुआ है। वैसे आज के पहले मेहमान थे इस साल के सबसे बड़े दो सुपरस्टार - कार्तिक आर्यन और बॉबी देओल।
कार्तिक की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी चर्चा में रही तो वहीं दूसरी तरफ, बॉबी देओल को सलमान खान ने बॉडी देओल बना दिया। हालांकि इस साल कई बड़े सितारे, आईफा से दूर रहेंगे।
आप हमारे साथ जुड़े रहिए, सारी ताज़ा अपडेट के लिए।


Click it and Unblock the Notifications












