..................... IIFA Awards 2018: Bobby Deol and iulia Vantur dance to Race 3 songs - Hindi Filmibeat

FIRST PIC: चलिए ईद मुबारक तो नहीं बोल पाए सलमान, लेकिन इसकी क्या ज़रूरत थी!

सलमान खान और बॉबी देओल, रेस 3 की रिलीज़ के पहले बस यही दो नाम छाए रहे। लेकिन फिल्म पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म रिलीज़ हुई और आधिकारिक फ्लॉप जल्द घोषित हो जाएगी।

सबसे ज़्यादा अगर किसी चीज़ का मज़ाक उड़ा था तो वो था सलमान खान के सेलफिश गाने का। लेकिन जनाब सलमान खान तो सलमान खान हैं, उन्हें कहां कोई फर्क पड़ना। गाने को गाया था सलमान की खास दोस्त लूलिया वंतूर ने।

iifa-awards-2018-bobby-deol-iulia-vantur-dance-race-3-songs

अब आईफा 2018 में सलमान खान खुद तो नहीं पहुंच पाए क्योंकि वो दबंग टूर कर रहे हैं लेकिन उनकी जगह पहुंची हैं लूलिया वंतूर। पहुंची तो पहुंची, लूलिया ने बॉबी देओल के साथ रेस 3 के गानों पर परफॉर्म भी कर डाला है।
[PICS: आईफा ग्रीन कार्पेट पर चमकते सितारे]

वैसे पूरी शाम शानदार परफॉर्मेंस के नाम रही। कार्तिक आर्यन ने इसकी ओपनिंग की और रणबीर कपूर ने बेहद धमाकेदार क्लोज़िंग। वहीं वरूण धवन जब स्टेज पर आते हैं तो आग लगाने ही आते हैं।
[Winner List: आईफा 2018 - जानिए कौन है इस साल का बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस और फिल्म]

इसके अलवा कृति सैनन - अर्जुन कपूर को सबने पहली बार एक साथ देखा। वहीं श्रद्धा कपूर अकेले ही ठुमके लगाने के लिए काफी थीं। लेकिन सबकी नज़रें जाकर रूकीं तो बस रेखा पर।

देखिए इस शाम की बेस्ट परफॉर्मेंस -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X