आईफा 2014 को लेकर उत्सुक हैं सितारे!

हमारी इंडस्ट्री में सम्मानित अवॉर्ड्स की गितनी में आईफा अवॉर्ड को भी शामिल किया जाता है। आईफा को किसी भी मामले में ऑस्कर्स से कम नहीं समझा जाता। इस साल के आइफा अवॉर्ड्स की शुरुआत होने में कुछ ही समय रह गया और लगातार फिल्मी सितारे अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अपनी परफॉर्मेंस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आइफा अवॉर्ड्स किसी भी एक्टर के करियर के लिए काफी खास महत्व रखता है। इस साल भी कई बॉलीवुड सितारे इस अवॉर्ड को पानी की आस में हैं।

पूरी फिल्म इंडस्ट्री चाहे वो अमिताभ बच्चन हों, ऐश्वर्या राय बच्चन या फिर आलिया भट्ट, परिणिती चोपड़ा जैसे नये कलाकार या फिर हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉन ट्रेवोल्टा, सभी 15वें इंटरनेशल इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड समारोह का हिस्सा बनने फ्लोरिडा पहुचं रहे हैं। इस बार अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करेंगे शाहिद कपूर और फरहान अख्तर। साथ ही सैफ अली खान फिल्म और टेक्निकल अवॉर्ड्स की कैटगरी को संभालेंगे। सभी सितारे फ्लोरिडा पहुंचकर अपने अपने परफॉर्मेंस की तैयारियों में जुट गये हैं। शियामक डावर इस साल आइफा अवॉर्ड्स में कलाकारों द्वारा दिये जा रहे डांस परफॉर्मेंस को कोरियोग्राफ कर रहे हैं।

रितिक रौशन ने आईफा को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा मैं हमेशा से ही आईफा अवॉर्ड्स का हिस्सा रहा हूं और हर साल इस फंक्शन में अलग अलग तरह के डांस परफॉर्मेंस देता आया हूं। आइफा मेरे पहला इंटरनेशनल परफॉर्मेंस था और ये मेरे दिल के बहुत करीब है। आइये जानते हैं इस समारोह को लेकर फिल्मी जगत के लोग कितने उत्सुक हैं-

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X