प्रभु देवा के इशारों पर नाचे ऋषि और रणबीर

ऋषि कपूर और रणबीर कपूर का एकसाथ एक फिल्म में दिखना बेशक अभी बाकी है लेकिन दोनों पिता-पुत्र 13वें आइफा पुरस्कार समारोह में एकसाथ मंच पर परफॉर्म करते नजर आए। ऋषि और रणबीर दोनों ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरूआत ऋषि कपूर के गाने ओम शांति ओम से की और फिर ये दोनों रणबीर की फिल्म से बचना ए हसीनों के आधुनिक रूप वाले गाने पर जमकर नाचे।
इन दोनों की परफॉर्मेंस में थोड़ी सी गड़बड़ भी हो गई। वह यह कि कि इनकी जैकेटें आपस में बदल गईं। डांस करते समय रणबीर ने गलती से ऋषि की जैकेट पहन ली, जो कि उनके बदन के लिहाज से बड़ी थी। जबकि ऋषि वह जैकेट पहन के नाच रहे थे जो कि असल में उनके बेटे के लिए बनाई गई थी। इस परफॉर्मेंस के बाद रणबीर कपूर ने कहा, यह एक मजेदार शाम थी। मुझे पहली बार प्रभुदेवा द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने पर अपने पिता के साथ नाचने का मौका मिला।
बोनी कपूर ने तो अपने इंटरव्यू में कहा कि वो सिर्फ ऋषि कपूर और रणबीर कपूर को एक साथ स्टेज पर परफार्म करते देखने के लिए ही आए थे। सोने पे सुहागा तो तब हुआ जब णबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला। अपने पिता का आना आखिर रणबीर के लिए लकी हो गया।


Click it and Unblock the Notifications











