शाहिद-फरहान करेंगे होस्ट: आइफा अवॉर्ड्स 2012

पहली बार फरहान अख्तर किसी शो को होस्ट करने जा रहे हैं शुरुआत में सुनने में आया था कि शाहिद अकेले इस शो को होस्ट करेंगे परन्तु अब फरहान का नाम भी इसमें जुड़ गया है। पिछली बार टोरंटो में हंसी के ठहाकों के साथ इस शो को बोमन इरानी और रितेश देशमुख ने होस्ट किया था।
आगामी 7 जून से इस समारोह का आयोजन शुरु होने जा रहा है। इस बार आइफा अवॉर्ड्स की एक और खास बात है। डांसिंग के सुपरस्टार प्रभुदेवा भी पहली बार स्टेज पर अपना परफार्मेंस देंगे और डांस को कोरियोग्राफ करेंगे। साथ ही सोनाक्षी सिन्हा और बिपाशा बसु भी इस समारोह में परफार्म करेंगी।
आइफा अवार्ड्स एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसमें बॉलिवुड की बेहरीन फिल्मों को इंटरनेशनल मार्केट में एक पहचान मिलती है। इस बार कमल हासन द्वारा अभिनीत और निर्देशित फिल्म विश्वरुपम आइफा अवॉर्ड्स में शोकेस होगी।


Click it and Unblock the Notifications











