आईफा भी पूजा की मिडिल फिंगर के घेरे में

Pooja Mishra
7जून से लॉयन सिटी सिंगापुर में आईफा अवार्ड 2012 के शुरु होते ही बॉलीवुड के बड़े ब़ड़े सितारे एकत्रित होने लगे हैं। इन्हीं सितारों के बीच एक ऐसा चेहरा भी नज़र आया जो अपनी एक्टिंग की वजह से कम और विवादों की वजह से ज्यादा जाना जाता है। ये चेहरा था पूजा मिश्रा का।

बिग बॉस के सीजन 5 से सुर्खियों में आई पूजा मिश्रा को इसबार सम्माननीय आईफा अवार्ड के आयोजकों ने इवेंट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। पर ये फैसला आयोजकों पर भारी पड़ सकता है।

आईफा अवार्ड में भाग लेने के लिए आई पूजा मिश्रा ने मुम्बई एयरपोर्ट पर मीडिया की तरफ अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए आईफा इवेंट के लिए रुख किया। शायद खुद को लाइमलाइट में लाने के लिए पूजा ने ये तरीका अपनाया हो और कुछ हद तक वो इसमें सफल भी हुई। मीडिया ने उनके इस पोज को कैमरे में कैद करके कुछ समय के लिए पूजा को फुटेज तो दे दी पर साथ ही ये भी कहा कि खुद की तरफ लोगों का ध्यान करने के लिए इस तरह की हरकत ज़रुरी नहीं थी।

ज्ञात हो कि बिग बॉस में भी अपने ऐसे ही आपत्तिजनक इशारों और बातों के चलते पूजा मिश्रा को दिमागी तौर पर बीमार तक कह दिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दूसरे प्रतिभागियों द्वारा उनपर मार पीट का आरोप लगाने के चलते उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर निकाल दिया गया था।

खैर अभी तो यह शुरुआत है अभी तो पूरा इवेंट बाकी है। पूजा और क्या क्या करेंगी खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए ये देखना रोमांचक होगा।

एयरपोर्ट पर पूजा के अलावा शाहिद कपूर, फरहान अख्तर, बिपाशा बसु, श्रेया सरन, अभय देओल, आफताब शिवदासानी, सोनू सूद, सुचित्रा, गौहर खान, रमेश तौरानी, दिया मिर्जा, निखिल द्विवेदी, बोनी कपूर, श्रीदेवी, प्रतीक कपूर, मासबा और क्रिकेटर युवराज सिंह भी उपस्थित थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X