अब सिनेमाघरों में सुनाई देगी आईफा एंथम

सोनू निगम, आशा भोंसले, शान, सुनिधी चौहान, अल्का याज्ञनिक जैसे इंडस्ट्री के बड़े गायको ने इस गाने में अपनी आवाज़ दी है और हमारी भारत की कोकिला यानि लता मंगेशकर की आवाज से यह गीत शुरु होगा।
आईफा आवर्ड्स सेरेमनी की शुरुआत इस गाने के साथ ही की जाएगी। जिसमें भारतीय इतिहास में पहली बार एक साथ 42 बेहतरीन गीतकार मिलकर अपनी आवाज़ देंगे।
ज्ञात हो कि 21 अप्रैल 2012 को भारतीय सिनेमा ने अपने 100 साल पूरे किए थे। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों ने अपने अपने तरीके से इस दिन को मनाया। आईफा ने भी भारतीय सिनेमा की इस सफलता को एक अलग तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए एक पूरा गाना भारतीय सिनेमा को समर्पित किया है।
फिल्हाल सुनने में ये भी आ रहा है कि जिस तरह सिनेमाघरों में फिल्मों के शुरु होने से पहले नेशनल एंथम सुनाई देती थी उसी तरह भारतीय सिनेमा को समर्पित इस गाने के पूरे हो जाने के बाद सिनेमाघरों में यह गाना भी सुनाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications











