2011 आइफा एवार्ड्स समारोह स्थल की घोषणा

By Staff

iifa-2009
2010 आइफा एवार्ड्स समारोह की जगह तय होने से पहले ही 2011 आइफा समारोह के लिए जगह की घोषणा कर दी गयी है। वर्ष 2011 में 12वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आइफा) पुरस्कार समारोह कनाडा के ओंटारियो में आयोजित होगा।

आयोजकों ने 2010 में होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह स्थल की घोषणा से पहले 2011 की घोषणा क्यों की, इसका कोई कारण उन्होने नहीं बताया। लेकिन सिरकरी ने 2010 में होने वाले आइफा पुरस्कार समारोह के आयोजन स्थल के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा,"बहुत जल्द 2010 में होने वाले आइफा समारोह के आयोजन स्थल के बारे में घोषणा कर दी जाएगी।"

आइफा पुरस्कार समारोह का आयोजन हर साल कार्यक्रम आयोजित कराने वाली कंपनी विजक्राफ्ट कराती है। कंपनी के निदेशक विराफ सिरकरी ने पत्रकारों से बुधवार को कहा, "हम वर्ष 2010 आइफा पुरस्कार समारोह स्थल की घोषणा से पहले 2011 की घोषणा कर रहे हैं। यह बहुत ही अप्रत्याशित है। टोरंटो ही आइफा 2011 पुरस्कार समारोह की मेजबानी के लिए सही था। यहां का बुनियादी ढांचा कमाल का है। "

गौरतलब है कि आइफा पुरस्कार समारोह वर्ष 2000 में शुरू हुआ था और इसका मकसद भारतीय सिनेमा को दुनिया के बीच ले जाना है। उत्तरी अमेरिका का टोरंटो पहला ऐसा शहर है जहां आइफा पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X