IIFA 2023: आईफा के दौरान दिखा हसीनाओं का जलवा, रेड कार्पेट लुक्स को देख फैंस हुए दीवाने

IIFA 2023: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, अबू धाबी में अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार मतलब आईफा 2033 का कार्यक्रम शुरु हो चुका है। बॉलीवुड की कई सारी मशहूर हस्तियां आईफा के दौरान अपना जलवा बिखेर रही है, इस दौरान रेड कार्पेट पर हसीनाओं ने अलग ही जादू चला रहा है, जिसकी तस्वीरें सामने आ गई है। फैंस इन लुक्स को देखकर सेलेब्स की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
सबसे पहले हम आपको बता दे कि आईफा 2023 को होस्ट तो सलमान खान, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन और राजकुमार राव और फराह खान है, जो कि इस शाम में चार चांद लग कर पूरी महफिल ही लुट रहे हैं।
सबसे पहले तो बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही की बात करते हैं, हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करने वाली नोरा आईफा के दौरान रेड हॉट ड्रेस में पहुंची, लुक को लेकर हर कोई नोरा का दीवाना हो गया।
इसके बात हम बात करते हैं जैकलीन की, जैकलीन ने आईफा के दौरान अपने शानदार और क्यूट लुक से सभी का दिल जीत लिया, हल्के कलर की ड्रेस में जैकलीन इन दौरान काफी खूबसूरत लग रही थी, सोशल मीडिया पर जैकलीन की कई सारी तस्वीरें सामने आने के बार फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
बात करें कृति सेनन की तो कृति का लुक कान्स में अनुष्का शर्मा के लुक से कॉपी बताया जा रहा है, परंतु अनुष्का और कृति दोनों ने अलग अलग प्रोग्राम में एक साथ एक जैसी ड्रेस पहनी लेकिन तारीफ दोनों की जमकर हो रही हैं क्योंकि यह ड्रेस और कृति का स्टाइल सभी को काफी पसंद आ रहा है।
बात करें ईशा गुप्ता की, तो हॉटनेस का तड़का आईफा में लगाने वाली ईशा गुप्ता की तो जितनी ताऱीफ करी जाए कम है, क्योंकि ईशा गुप्ता ने अपने हुस्न और अपनी अदाओ ने रेड कार्पेट पर अलग ही जादू चला दिया था।
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी काफी अच्छी दिखी आईफा के दौरान, रकुल प्रीत से भी व्हाइट कलर की बेहद ही प्यारी ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक्ट्रेस काफी शानदार दिख रही थी। हमेशा ही तरह रकुल के इस अंदाज को भी फैंस ने काफी प्यार दिया।
गौरतलब है कि यह अवॉर्ड फंक्शन हमेशा ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। इसमें हमेशा ही बॉलीवुड हस्तियों के साथ साथ कई सारे खास मेहमान भी मौजूद होते हैं। इस बार अवार्ड नाइट से तस्वीरें बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल इन फोटोज में सलमान खान, विक्की कौशल, वरुण धवन, फराह खान, राजकुमार राव, सुनिधि चौहान और बादशाह जैसे कई बॉलीवुड सितारों को ये म्यूजिकल इवेंट एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि, आईफा अवार्ड शो का 23वां एडिशन का कार्यक्रम अबू धाबी में हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











