IIFA 2024: शाहरुख खान ने विक्की कौशल संग चिपक-चिपक कर किया 'ऊ अंटावा' गाने पर डांस, वीडियो देख चौंक गए फैन्स

IIFA 2024: 27 सितंबर को अबू धाबी में IIFA अवॉर्ड की रंगीन शाम सजी। इस खास मौके पर कई सितारे शामिल हुए और सितारों ने जमकर डांस भी किया। बता दें कि शाहरुख खान, विक्की कौशल ने फंक्शन होस्ट भी किया और अपनी मजेदार कॉमेडी से मेहमानों का मनोरंजन भी किया। इस खास मौके पर दोनों ने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस भी दी। दोनों के डांस ने तो आईफा अवॉर्ड्स में चार चांद लगा दिया। डंकी की इस जोड़ी ने पुष्पा के गाने ऊ अंटावा पर मजेदार डांस किया। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। जो भी इस डांस को देख रहा है वह अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।
शाहरुख खान और विक्की कौशल का यह वीडियो आईफा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख और विक्की टकसीडो पहने नजर आ रहे हैं। दोनों ही पुष्पा के मोस्ट पॉपुलर गाने ऊ अंटावा पर ऐसे चिपक-चिपक पर डांस करते हैं जिसे देख ऑडियंस भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग फैन्स का दिल जीतती नजर आ रही है। बता दें कि फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं।
वीडियो देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह मजा आ गया। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे गजब शाहरुख को तो देखो किस तरह से डांस कर रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- तौबा-तौबा। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड फंक्शन की विनर लिस्ट भी आ चुकी है। जहां शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है तो वहीं रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। आईफा विनर्स की पूरी लिस्ट देखने के लिए जाएं इस लिंक पर- IIFA 2024 Full Winner List: SRK को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो बेस्ट एक्ट्रेस का ले गईं ये हसीना, देखें पूरी लिस्ट


Click it and Unblock the Notifications











