..................... IIFA 2024: Rekha dance on pardesiya song, video goes viral on social media - Hindi Filmibeat

IIFA 2024: गुलाबी लहंगा पहन रेखा ने परदेसिया गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख लोग बोले- 69 साल की उम्र मे

Rekha

IIFA AWARD 2024: बॉलीवुड की लेजेंडरी एक्ट्रेस रेखा 69 साल की हो चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस की खूबसूरती और अदाएं आज भी किसी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन इस दौरान उनके स्टाइल लुक को देख लोग तो हैरान ही रह गए थे कि ये रेखा हैं। जी हां, इस उम्र में भी रेखा ने खुद को काफी फिट और एनर्जेटिक रखा है। वहीं हाल ही में रेखा IFFA अवॉर्ड्स के लिए अबू धाबी गई थीं जहां से उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेखा का गजब का डांस देख लोग तो दीवाने हो गए हैं।

आईफा में रेखा ने किया परदेसिया गाने पर डांस
वायरल हो रहे रेखा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रेखा गुलाबी रंग का लहंगा पहन मोस्ट आइकॉनिक सॉन्ग परदेसिया पर ऐसा गजब का डांस करती हैं कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं। रेखा ने इस खास मौके पर 150 डांसर्स के साथ मिलकर ऐसी कमर मटकाई है कि वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस वीडियो में रेखा के गजब के एक्सप्रेशन देख फैन्स ने तो कमेंट की लंबी लाइन लगा दी है।

रेखा का डांस देख दीवाने हुए फैन्स
रेखा के इस डांस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या बात है रेखा जी जैसा ना कोई था और ना ही कोई हो पाएगा। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया वन एंड ओनली रेखा जी। तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- रेखा जी ने अपने अंदाज से ऑडियंस को दीवाना बना दिया है। वहीं रेखा के एक फैन ने कहा रेखा जी के आगे तो आज के जमाने की एक्ट्रेससे भी फेल हैं।

Read more about: rekha trending video viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X