IIFA 2024 Red Carpet- साड़ी में किलर लगीं अनन्या पांडे, सामंथा रुथ ने बनाया लोगों को दीवाना, Pics

iifa iifa utsavam 2024

IIFA 2024 Red Carpet- आईफा 2024 की धूम है इस वक्त सोशल मीडिया पर सितारों के वीडियोज और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैँ। इस दौरान साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के सितारे अबु धाबी पहुंचे थे।

अब सितारों के रेड कार्पेट लुक्स भी वायरल हो रहे हैं जिनको देखकर आप हैरान होने वाले हैं। बॉलीवुड अदाकाराएं अनन्या पांडे, रकुल प्रीत और कृति सैनन समेत साउथ की एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपने दमदार लुक्स से लोगों को दीवाना बनाया है।

रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री ने फैंस के दिलों को बाग बाग कर दिया है और ये सारी हसीनाएं बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे के इस लुक की बात करें तो उन्होने डिजायनर साड़ी पहनकर एंट्री मारी थी। उनके इस लुक को देखकर लोग हैरान हो गए थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि अनन्या इस अंदाज में नजर आने वाली हैं।

कृति सैनन

कृति सैनन हमेशा की तरह अपने बोल्ड लुक में रेड कार्पेट पर पहुंची। सामने से पूरी खुली ड्रेस में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती कृति सैनन के फैंस उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैँ। वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं।

सामंथा रुथ प्रभु

तेलुगू इंडस्ट्री की सबसे शानदार अदाकारा में से एक सामंथा रुथ प्रभु ने इस दौरान ग्रीन कलर की शोल्डरलेस ड्रेस पहनकर एंट्री मारी। रेड कार्पेट पर उनका जलवा देखने लायक था।

रकुल प्रीत सिंह

ब्लैक रंग की शोल्डरलेस ड्रेस में रकुल प्रीत किसी परी से कम नहीं लग रहीं थीँ। उन्होने रेड कार्पेट पर पोज दिए और साथ ही पैपराजी के साथ फोटो भी क्लिक करवाई। उनके लुक्स की काफी तारीफ हो रही है।

आईफा 2024 के मौके पर इन हसीनाओँ के अलावा शाहिद कपूर, सनी कौशल, करण जौहर और अनिल कपूर जैसे सितारे भी शामिल हुए थे। अबु धाबी में इन सितारों की महफिल ने चार चांद लगा दिए।

More from Filmibeat

Read more about: iifa iifa utsavam 2024
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X