..................... IIFA 2024 Full Winner List: shah rukh khan, rani Mukherji, anil Kapoor, karan johar got the IIFA award, list - Hindi Filmibeat

IIFA 2024 Full Winner List:SRK को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड तो बेस्ट एक्ट्रेस का ले गईं ये हसीना, देखें लिस्ट

IIFA 2024 Full Winner List

IIFA 2024 Full Winner List: 27 सितंबर को अबू धाबी में शुरू हुआ इस साल का सबसे बड़ा अवॉर्ड फंक्शन IIFA अवॉर्ड्स। बता दें कि इस फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर्स के साथ ही तमिल, तेलुगू मलयालम और कन्नड़ एक्टर्स भी शामिल हुए। साउथ सुपरस्टार्स इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुए और उन्हें सितारों ने सम्मानित भी किया। इस इवेंट को शाहरुख खान ने होस्ट किया साथ ही में विक्की कौशल और करण जौहर भी रंग जमाते नजर आए। बता दें कि IIFA 2024 के अवॉर्ड फंक्शन की पूरी लिस्ट आ चुकी है। चलिए देखते हैं कि किस स्टार ने जीता है कौन का अवॉर्ड।

IIFA 2024 की विनर लिस्ट

  • बेस्ट फिल्म- एनिमल
  • बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान)
  • बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)
  • बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा (12 फेल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अनिल कपूर (एनिमल)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- शबाना आजमी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • बेस्ट एक्टर निगेटिव रोल- बॉबी देओल (एनिमल)
  • बेस्ट स्टोरी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
  • बेस्ट स्टोरी (एडेप्टेड)- 12 फेल
  • बेस्ट म्यूजिक- एनिमल
  • बेस्ट लिरिक्स- एनिमल (सितरंगा)
  • बेस्ट सिंगर मेल- भूपिंदर बब्बल (एनिमल)
  • बेस्ट फीमेल सिंगर- शिल्पा राव (जवान- चलेया)
  • आउटस्टैंडिंग कॉन्ट्रीब्यूशन टू इंडियन सिनेमा- जयंतीलाल गड़ा, हेमा मालिनी
  • अचीवमेंट ऑन कंप्लीटिंग 25 ईयर्स इन सिनेमा- करण जौहर

बता दें कि किंग खान यानी कि शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए अवॉर्ड दिया गया। उन्हें इस सम्मान को देने के लिए ए आर रहमान और मणि रत्नम आए थे। किंग खान ने स्टेज पर ही मणि रत्नम के पैर छुए। अवॉर्ड लेते हुए किंग ने कहा- 'मैं सभी नॉमिनेट हुए स्टार्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं। रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, विक्रांत मैसी, सनी पाजी। सभी लोग इस अवॉर्ड के हकदार थे, लेकिन लोगों को मेरा काम पसंद आया क्योंकि लंबे समय बाद मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।'

शाहरुख खान आगे कहते हैं कि फिल्म पर पैसा लगाना था और मेरी पत्नी गौरी आगे बढ़ीं। मैं उनका शुक्रिया करना चाहूंगा। वह अन्य पत्नियों की तुलना में पति पर अधिक खर्चा करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X