IIFA 2023: सारा अली खान और राखी सावंत के साथ नाचते हुए विक्की कौशल ने खोए होश, बस गिरते-गिरते बचे..!

Vicky Kaushal slipped at iifa 2023: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और सारा अली खान आजकल अपनी फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। यह जोड़ी हाल ही में आईफा अवार्ड के दौरान दुबई में नजर आई।
विक्की कौशल आईफा अवार्ड समारोह में जब सारा अली खान और राखी सावंत के साथ डांस कर रहे थे तो वह अचानक से गिरते-गिरते बचे।
जी हां, इवेंट के दौरान राखी सावंत चिकनी चमेली गाने के बोल गा रही थी तो विक्की कौशल अचानक बोलो कि शीला की जवानी पर गाते हैं। जब कैटरीना कैफ के सुपरहिट गाने चिकनी चमेली और शीला की जवानी पर ये दोनों डांस कर रहे थे तो सारा इन्हें देख रही थी।
इस दौरान विक्की कौशल नाचते-नाचते जोश-जोश में अपने होश खो बैठे। वे इतने जोश में आ गए कि वह घूम घूम कर डांस करने लगे और अचानक से ही राखी सावंत के गाउन में उनका पैर फंस गया और वे गिरते-गिरते बचे।
हालांकि इस दौरान राखी सावंत भी अपना गाउन संभालती हुई दिखीं क्योंकि इससे पहले ही राखी सावंत का उप्स मोमेंट हो चुका था तो वह नहीं चाहती थी कि स्टेज पर फिर से दोबारा उनके साथ ऐसा हो।
बता दें, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कुछ समय पहले ही शादी की है और ये दोनों ही गाने विक्की कौशल की वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पर फिल्माए गए थे। हालांकि अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह सब प्लान किया गया था क्योंकि इसी तरह का वीडियो उससे पहले भी रिहर्सल का दिखाई दे रहा है, जिससे लग रहा है कि यह सब कुछ प्लान किया गया था, ताकि लोगों का अधिक लोगों का अधिक से अधिक मनोरंजन किया जा सके।
इस बात में कितनी सच्चाई है यह तो नहीं कोई नहीं जानता, लेकिन ये जरूर है कि विक्की कौशल और राखी सावंत एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।
बताते चलें, दोनों वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और हर कोई उन्हीं की चर्चा कर रहा है। कुछ दिनों पहले भी विक्की कौशल की आइफा 2023 की एक वीडियो सलमान खान की वजह से चर्चित हुई थी। सलमान खान की बॉडीगार्ड ने उन्हें एक तरफ कर पुश दिया था।
कुल मिलाकर यह कहे कि सारा अली खान और विक्की कौशल ने जैसे सुर्खियों में बने रहने के लिए वे कुछ ना कुछ ऐसे काम करते दिख रहे हैं कि उनकी ज्यादा से ज्यादा तो चर्चा हो और फिल्म का भी प्रमोशन होता रहे।


Click it and Unblock the Notifications