IIFA 2023: 'मछली जल की रानी है' कविता गाते दिखे सुपरस्टार सलमान खान और राजकुमार राव, मजेदार वीडियो वायरल

iifa-2023-salman-khan-singing-machhli-jal-ki-rani-hai-at-iifa-with-rajkummar-rao-funny-video

Salman Khan sings poem in IIFA: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवार्ड्स (आईफा) इस साल अबु धाबी में आयोजित किया गया है। बॉलीवुड के सभी कलाकार वहां पहुंच चुके हैं और इवेंट में सभी जलवा बिखेर रहे हैं। सलमान खान, नोरा फतेही, विक्की कौशल, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडींस से लेकर रकुल प्रीत सिंह, राजकुमार राव, फराह खान.. सभी सितारे ने शो में मौजूदगी दिखा दी है।

जाहिर है जहां इतने सितारों का जमकर लगा हो, वहां से तस्वीरें और वीडियोज तो वायरल होंगे ही। आईफा से भी कई झलकियां सोशल मीडिया पर छाई हुई है। एक ओर जहां सलमान खान और विक्की कौशल गले लगते दिख रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक महिला दबंग खान को शादी के लिए प्रपोज करती दिख रही हैं।

राजकुमार राव- फराह खान कर रहे हैं होस्ट

बहरहाल, इन सबके बीच इवेंट से लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जहां राजकुमार राव और फराह खान होस्ट करते दिख रहे हैं। दोनों स्टेज से उतरकर नीचे आते हैं और विक्की कौशल, सनी कौशल.. सभी को इंट्रोड्यूस करते हुए हाथ मिलाते हैं। फिर पहुंचते हैं सलमान खान के पास।

राजकुमार और सलमान खान मिलकर सुनाते हैं कविता

सलमान खान का नाम लेते ही वहां मौजूद भीड़ जोर जोर से सुपरस्टार का नाम चिल्लाने लगती हैं। फिर सलमान खड़े होकर सभी का अभिवादन करते हैं। वहीं, राजकुमार राव जाकर सलमान खान से हिंदी में एक कविता सुनाने को कहते हैं। सलमान हंसकर बोलते हैं कि तुम शुरु करो, और दोनों मिलकर फिर 'मछली जल की रानी है' कविता सुनाते हैं। कविता खत्म होते होते तक सलमान भी हंस पड़ते हैं और पास खड़ीं फराह खान भी। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan iifa iifa 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X