IIFA 2023: फोटो खिंचवाते हुए जब खिसक गया राखी सावंत का गाउन, सारा टाइम ढकती दिखी बदन!

Rakhi Sawant at iifa 2023: राखी सावंत किसी इवेंट में ना जाए और चर्चा में ना आए ऐसा तो शायद ही कभी होता है। जी हां, अबू धाबी, दुबई में आईफा अवार्ड इंवेंट में कई बॉलीवुड और बड़ी दिग्गज हस्तियां शिरकत कर रही हैं। इस दौरान रियलिटी टीवी स्टार और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर राखी सावंत भी नजर आईं।
राखी सावंत ने जब प्रेस्टीजियस आइफा अवॉर्ड्स रेड कारपेट पर कदम रखा और वे तस्वीरें खिंचवा रही थीं इसी दौरान अचानक उनका गाउन कंधे से सरक गया। हालांकि इस दौरान राखी सावंत एकदम से परेशान हो गई लेकिन उन्होंने मौका रहते खुद को संभाल लिया। कोई बड़ा डिजास्टर होने से राखी ने रोक लिया और तभी कुछ ही देर में वहां खड़ी एक महिला ने उनकी मदद की।
राखी सावंत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने इस दौरान रेड कोर्स स्टाइल गुलाब के फूल का बना हुआ गाउन पहना था जिसमें एक कंधे को उन्होंने स्टाइलिश तरीके से कवर किया हुआ था। एक साइड ऑफ शोल्डर इस गाउन के के जिस हिस्से को राखी ने कवर किया था वही हिस्सा एकदम से नीचे की ओर खिसक गया।
खुद को संभालते हुए राखी सावंत ने इस दौरान कई पोज दिए। हालांकि राखी सावंत का ओवरऑल लुक बेहद खूबसूरत लग रहा था और उन्होंने रेड कलर की हैट सिर पर पहनी थी। फोटोग्राफी के दौरान वे पैपराजी से यह भी पूछती नजर आई मेरी हैट तो ठीक लग रही है ना?
इसके बाद तो जैसे राखी बेहद अटैंटिव नजर आईं। पूरे इवेंट में कहीं वॉक करते हुए तो कहीं डांस करते हुए वे अपने गाउन को संभालती रही तो कहीं अपने गाउन को पकड़े दिखीं।
आपको बता दे, राखी सावंत की और भी कई वीडियो जिसमें सारा अली खान के साथ बिहाइंड द सीन कहीं लड़ती हुई तो कहीं डांस करती हुई नजर आ रही हैं तो कहीं खुद को रेड चिल्ली बताते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी और वे सारा अली खान और विक्की कौशल के साथ नाचती हुई भी नजर आई। राखी सावंत ने आइफा अवॉर्ड में इस बार खूब सुर्खियां बटोरी हैं।


Click it and Unblock the Notifications